12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीययूक्रेन 1, भारत 2, कतर 3… इस लिस्‍ट में पाकिस्‍तान का भी...

यूक्रेन 1, भारत 2, कतर 3… इस लिस्‍ट में पाकिस्‍तान का भी नाम, कैसे लिया हमने होड़ में मोड़?

Published on

नई दिल्‍ली

भारत-पाकिस्‍तान पर दुनिया की नजर टिक गई है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात हैं। भारत ने यह भी दिखाया है कि उसकी सैन्‍य शक्ति किस स्‍तर की है। पाकिस्‍तान और चीन के खतरे को भांपते हुए सरकार ने कभी अपनी सैन्‍य शक्ति के साथ समझौता नहीं किया। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया रिपोर्ट से इसका संकेत मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 में हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया। यूक्रेन इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। कतर तीसरे नंबर पर है। भारत में रूस से हथियारों की खरीद में कमी आई है। लेकिन, फ्रांस, इजरायल और अमेरिका से हथियारों की खरीद बढ़ी है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार इम्पोर्ट करने वाला देश है। यूक्रेन पहले स्थान पर है। हालांकि, यूक्रेन की खरीद का कारण रूस के साथ युद्ध है। हथियारों की खरीद में भारत अब ज्‍यादा डायवर्सिफाइड है। रूस पर उसकी निर्भरता कम हुई है। अब वह फ्रांस, इजरायल और अमेरिका से भी हथियार खरीद रहा है।

होड़ में भारत ने कैसा लिया मोड़?
2020-2024 के बीच सबसे बड़े हथियार आयातक देशों की लिस्ट में यूक्रेन (8.8%) पहले नंबर पर है। इसके बाद भारत (8.3%), कतर (6.8%), सऊदी अरब (6.8%) और पाकिस्तान (4.6%) आते हैं। यूक्रेन में हथियारों का आयात रूस के साथ चल रहे युद्ध के कारण बहुत बढ़ गया है। भारत के हथियार आयात में 9.3% की कमी आई है। यह कमी 2015-19 की तुलना में हुई है। इसकी एक वजह यह है कि भारत घरेलू स्‍तर पर हथियारों का निर्माण कर रहा है।

वहीं, 2024 में सेना पर सबसे ज्‍यादा खर्च करने वाले देशों में भी भारत टॉप 5 में शामिल है। अमेरिका ($997 अरब) के साथ इस लिस्‍ट में नंबर 1 पर है। फिर चीन (अनुमानित $314 अरब), रूस (अनुमानित $149 अरब), जर्मनी ($88.5 अरब) और भारत ($86.1 अरब) है। ये टॉप पांच देश मिलकर दुनिया के कुल सैन्य खर्च का लगभग 60% हिस्सा हैं।

फ्रांस से हथियार खरीद बढ़ी
फ्रांस 2020-2024 के दौरान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार एक्सपोर्टर बना है। भारत फ्रांसीसी हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है। भारत ने फ्रांस के कुल निर्यात का 28% हिस्सा खरीदा है। कतर दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक है। कतर ने 9.7% हथियार खरीदे हैं। राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस के सबसे अधिक निर्यात किए जाने वाले हथियारों में से एक है। रूस के हथियार निर्यात में पिछले पांच सालों में 64% की गिरावट आई है। लेकिन, भारत अभी भी रूस का सबसे बड़ा हथियार खरीदार है। भारत ने रूस के कुल निर्यात का 38% हिस्सा खरीदा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...