10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयविकास दिव्यकीर्ति सर का दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील, दिल्ली MCD को...

विकास दिव्यकीर्ति सर का दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील, दिल्ली MCD को क्या कमी आई नजर?

Published on

नई दिल्ली

मुखर्जी नगर में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मशहूर आईएएस गुरु विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर ‘दृष्टि आईएएस’ को भी सील कर दिया है। यह कार्रवाई ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से 3 छात्रों की मौत के दो दिन बाद हुई है। दृष्टि आईएएस सेंटर नेहरू विहार में वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहा था। सुरक्षा कारणों से कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। दिल्ली नगर निगम ने कोचिंग सेंटरों की जांच तेज कर दी है। दिल्ली नगर निगम सोमवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर में सीलिंग अभियान शुरू किया। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में हैं।

फोर्स के साथ पहुंचे एमसीडी के अधिकारी
दिल्ली नगर निगम की सिविल लाइन जोन की टीम दल-बल के साथ सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे मुखर्जी नगर के नेहरू विहार पहुंची। यहां वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहे दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी। सीलिंग की कार्रवाई, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत होने की घटना के दो दिन बाद की गई। भारी बारिश के कारण मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से कोचिंग सेंटर का एकमात्र बायोमेट्रिक एंट्री और एग्जिट गेट खुल नहीं पाया था।

अब अगला नंबर किसका?
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट का इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बाद में बेसमेंट से अवैध रूप से संचालित किये जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद से ज्यादातर कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है।

परेशानी में छात्र, मेन्स की तैयारी करना मुश्किल हुआ
छात्र ने बताया, ‘मुझे डेढ़ महीने में ‘यूपीएससी मेन्स’ की परीक्षा में शामिल होना है और मेरे कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बंद कर दी गई है। मेरी किताबें और तैयारी का सारा सामान लाइब्रेरी में है और अब मुझे वहां से अपनी किताबें लेने की अनुमति नहीं दी जा रही।’ छात्र ने बताया, ‘रविवार रात हमें एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि हमें आज सुबह 6 बजे तक अपनी किताबें आदि लाइब्रेरी से ले लेनी चाहिए। मैं सो रहा था, इसलिए मैं सुबह तक उन्हें कैसे ले सकता था। यहां ज्यादातर छात्र यूपीएससी मेन्स की तैयारी कर रहे हैं।’

एमसीडी के अधिकारियों पर गिरी गाज
एमसीडी ने एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है और दूसरे को निलंबित कर दिया। साथ ही, ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में जलभराव का कारण बनने वाले बरसाती नालों पर मौजूद अवैध ढांचों को हटाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया।रविवार को नगर निगम ने इलाके में 13 अवैध कोचिंग सेंटर को सील कर दिया था। राव आईएएस स्टडी सर्किल को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है, जहां शनिवार को तीन छात्रों की मौत हुई थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...