12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'वक्फ कानून' देश के मुसलमानों के खिलाफ... जमात-ए-इस्लामी ने खोला मोर्चा, देशभर...

‘वक्फ कानून’ देश के मुसलमानों के खिलाफ… जमात-ए-इस्लामी ने खोला मोर्चा, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Published on

नई दिल्ली:

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के विरोध में जमात भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़ी है। जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा, ‘वक्फ कानून देश के मुसलमानों के खिलाफ है। मुझे लगता है कि इस कानून से वक्फ के एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर बनाने में कोई मदद नहीं मिलती है। किरेन रिजिजू से सवाल किया जाना चाहिए कि अगर बोर्ड में मुस्लिमों की जगह गैर-मुस्लिम आएंगे तो उनके आने के बाद वक्फ का एडमिनिस्ट्रेशन कैसे बेहतर होगा।’

‘कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा’
सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा कि सरकार का तो कहना है कि इस कानून से सुधार होगा, मगर हमारा मानना है कि इसमें बदलाव से और भी दिक्कत आएगी। एडमिनिस्ट्रेशन को और खराब करने वाले, करप्शन को बढ़ाने वाले और मुसलमानों के हकों को छीनने वाले प्रावधान इस कानून में शामिल किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तय किया है कि इस कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा और सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर जमात भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़ी है।

‘हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे’
जमात-ए-इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट मलिक मोतिम खान ने कहा, ‘वक्फ एक्ट में जो संशोधन किया गया है, वो देश के संविधान के खिलाफ है। मैं मानता हूं कि संसद को कानून बनाने का हक है, लेकिन कोई भी कानून संविधान के दायरे में रहकर बनाना चाहिए। मैं वक्फ कानून को गैर-कानूनी मानता हूं और इसको लेकर हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही जनता के बीच भी इसे उठाया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश की जनता हमारा पूरा साथ देगी और इस कानून में हम बदलाव की मांग करेंगे। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा यकीन है। हालांकि, पिछले दिनों कोर्ट ने भी कुछ ऐसे फैसले सुनाए हैं, जिससे आवाम का भरोसा टूटा है। मगर इन सबके बावजूद हम कोर्ट का रूख करेंगे।’

वक्फ एक काला कानून- सलीम इंजीनियर
वहीं, जमात-ए-इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि वक्फ एक काला कानून है। वक्फ कानून पक्षपातपूर्ण और घृणा फैलाने वाला है, जो समाज को बांटने का काम कर रहा है। खास तौर से मुसलमानों को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित करने के लिए ही इसे लाया गया है। मौजूदा सरकार इस कानून के जरिए राजनीतिक फायदा उठाने के लिए देश को खतरे में डाला है। मैं समझता हूं कि इस कानून का पूरे देश में विरोध होगा। लोगों की भावनाओं को सामने लाया जाएगा। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से कानूनी रास्ता भी अपनाया जाएगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...