7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीययुद्ध समाधान नहीं: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय मुस्लिम संगठन ने भारत...

युद्ध समाधान नहीं: ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारतीय मुस्लिम संगठन ने भारत और पाकिस्तान से की अपील

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भड़कावे वाली कार्रवाई की है; और उसका तगड़ा जवाब भी मिल रहा है। बहरहाल, इस वजह से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। ऐसे माहौल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने दोनों देशों से शांति की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है खासकर तब, जब दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हों। AIMPLB ने एक ऑनलाइन मीटिंग की है। इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हालातों पर चिंता जताई। बोर्ड ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वे उनका समर्थन करते हैं। लेकिन, इस मुश्किल समय में सभी लोगों, राजनीतिक पार्टियों, सेना और सरकार को मिलकर खतरों का सामना करना चाहिए।

‘युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं’
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आतंकवाद और निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की। AIMPLB ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। बोर्ड ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि बातचीत से मसलों को हल करना चाहिए, सैन्य कार्रवाई सही नहीं है। बोर्ड ने एक पत्र में लिखा है, ‘इस्लामी शिक्षाओं, वैश्विक सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए, दोनों देशों को द्विपक्षीय बातचीत और चर्चा के माध्यम से अपने मामलों को हल करना चाहिए। यह भी सच है कि युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं है—विशेष रूप से परमाणु हथियारों की उपस्थिति में, भारत और पाकिस्तान युद्ध नहीं झेल सकते।’

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आया बयान
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय सशस्त्र सेना पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चला रही है। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में है। इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान और PoJK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, अमृतसर और उधमपुर समेत कई राज्यों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह से नाकाम रहे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एंटी-ड्रोन और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके हमलों को नाकाम कर दिया गया।

‘सेव वक्फ कैंपेन’ जारी रहेगा
इस दौरान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यह भी कहा है कि वो अपना ‘सेव वक्फ कैंपेन’ पहले की तरह ही जारी रखेगा। लेकिन अभी के हालात को देखते हुए, बोर्ड ने अपनी सभी पब्लिक मीटिंग और इवेंट्स को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। ये मीटिंग्स 16 मई तक नहीं होंगी। हालांकि, कुछ प्रोग्राम जारी रहेंगे। जैसे कि लोगों के साथ मीटिंग, अलग-अलग धर्मों के लोगों के साथ बातचीत, मस्जिदों में तकरीरें, DM और कलेक्टर के जरिए ज्ञापन देना, और प्रेस कॉन्फ्रेंस। ये सभी प्रोग्राम पहले से तय समय पर ही होंगे। बोर्ड का कहना है कि वे हालात को देखते हुए आगे का फैसला लेंगे। वे चाहते हैं कि लोग शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...