नई दिल्ली
ये बस वाला नहीं हैवान है। सड़क पर क्या इस तरह से बेलगाम होकर बस चलाई जाती है क्या। आपको लग रहा होगा हम अचानक ऐसा क्यों कह रहे हैं। दिल्ली के रोहिणी से जो वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 7 सेकेंड के वीडियो में डीटीसी बस वाले ने रास्ते में आने वाले दो पहिया और कार को रौंद दिया। इस बेलगाम बस वाले के कारण एक व्यक्ति की मौत और दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिस वजह से यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताई पूरी कहानी
दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण रोहिणी में मदर डिवाइन स्कूल, रोहिणी के पास एक दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि घायल व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इसी घटना में लगभग 30 साल की उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | One person died after being hit by a DTC bus in Delhi's Rohini area. Further investigation is underway: Delhi Police
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/Bt1ipo9GYr
— ANI (@ANI) November 4, 2023
हिरासत में बस चालक
ब्लू डीटीसी बस की टक्कर वाला वीडियो देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बस ने बेलगाम होने के बाद ई-रिक्शा, सफेद स्विफ्ट कार और किनारे लाइन से खड़े कई दुपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। बस के रास्ते में जो भी आया इसका शिकार बन गया चाहे चारपहिया हो, तीन पहिया या फिर दो पहिया वाहन। ड्राइवर से हालांकि पूछताछ की जा रही है।
