9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी से गिरे...

दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी से गिरे पेड़, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज आंधी चली। इस दौरान गुरुग्राम और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ और पोल भी गिर गए। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे पर यूनिपोल कार पर गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

इससे पहले गुरुवार को भी मौसम ने करवट ली थी और कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई थी। भीषण गर्मी और लू से परेशान दिल्ली के लोगों को लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में 12 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 13 से 16 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

स्काईमेट के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में लगातार तीन दिन लू की स्थिति रही। 10 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू रही। अब अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। उत्तर भारत के मैदानों पर भी एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ एक पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ रेखा दिल्ली से होकर गुजर रही है। यह पैटर्न अगले तीन दिन तक बना रहेगा। 12 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...