3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Published on

नई दिल्ली

ठंड की आहट के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। कई इलाकों में रविवार शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिम विक्षोभ के कारण कई जगह बारिश के आसार जताए थे। आईएमडी का अनुमान सही निकला। दिल्ली-गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश होने से ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा का भी असर नजर आ रहा।

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में हल्की बारिश
दिल्ली के अकबर रोड, पंडारा पार्क, न्यू अशोक नगर के आस-पास हल्की बारिश हुई। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम समेत आस-पास में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण से परेशान लोगों को भी राहत मिलने के आसार है। बारिश की वजह से स्मॉग कम होगा। एयर क्वालिटी में और सुधार आने के आसार हैं।

रविवार शाम बदल गया मौसम
हालांकि, रविवार शाम को जिस तरह से मौसम बदला उसकी वजह से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो घरों से बाहर निकले थे।रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए अलग-अलग जगह गए थे। ठंड में बारिश की एंट्री से उनकी मुश्किलें कुछ बढ़ जरूर गई। इस बारिश के आने से उन लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई जिनके पास सिर छुपाने के लिए कोई आश्रय नहीं है।

दिल्ली में क्या है मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 276 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि, शाम में हुई बारिश से इसमें सुधार के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने यहां बारिश का जताया है पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज से छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...