7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली के दिन बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में...

होली के दिन बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश

Published on

नई दिल्ली

होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार शाम को बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ घने बादल आसमान में छा गए। बूंदाबांदी से दिल्ली-एनसीआर तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से परेशान थे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार देर रात में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

बुधवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। नोएडा, गाजियाबाद इलाके में गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई। लखनऊ, कानपुर समेत कुछ इलाकों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। यहां सुबह 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। लोगों ने बूंदाबांदी के बीच होली का त्योहार मनाया।

गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत
इस साल फरवरी के मौसम में ही लोगों को मई और जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने मार्च के शुरुआती हफ्तों में भी तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई थी। ऐसे अचानक से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को राहत दी है। आगे भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...