18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबदला लेने की ये कैसी सनक! एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की के नए...

बदला लेने की ये कैसी सनक! एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की के नए प्रेमी पर चाकू से किए 20 वार, अस्पताल में मौत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में प्रेम के चक्कर में लड़की के बॉयफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या कोई और नहीं बल्कि लड़की के पुराने प्रेमी ने की है। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि युवती ने अपने पुराने बॉय फ्रेंड से रिश्ता तोड़कर दूसरे लड़के से दूरियां बना ली थीं। इस बात से गुस्साए एक्स बॉय फ्रेंड के सिर पर बजला लेने का खून सवार हो गया। एक दिन मौका देखखर उसने प्रेमिका के नए बॉय फ्रेंड की ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदला लेने की सनक इतनी ज्यादा थी की उसने हत्या के दौरान नए बॉय फ्रेंड के शरीर पर 20 से अधिक चाकू से वार किए।

यह वारदात साउथ-ईस्ट दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में हुई। मृतक की पहचान मुस्तफाबाद निवासी फैसल (21) के तौर पर की गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभित और उसके दोस्त रियाज नावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

डीसीपी राजेश देव ने बताया की पुलिस को एम्स ट्रामा सेंटर से कॉल मिली थी, की एक युवक की मौत हो गई है। उसे चाकू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलते ही एसएचओ सनलाइट कॉलोनी धर्मेंद्र टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। मृतक की पहचान फैजल के तौर पर हुई। वह अपने परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में नूरुल्लाह मस्जिद के पास रहता था। थाने में हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल पर और अलग-अलग रूट पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एक फुटेज से आरोपियों के फोटो मिल गए। आरोपियों की पहचान के बाद उनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली और नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। जिससे पता चला कि आरोपी पुलिस से बचाने के लिए अपने ठिकाने को लगातार बदल रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी शोभित है। उसने पूछताछ में बताया कि लंबे समय से एक युवती से उसकी दोस्ती थी और उससे वह प्यार करने लगा था। लेकिन पिछले दिनों उस युवती ने यह कहते हुए उससे दोस्ती तोड़ दी थी कि वह अब इस रिश्ते से खुश नहीं है। शोभित को पता चला कि युवती ने नए दोस्त फैजल के चक्कर में उससे दोस्ती तोड़ी है। फिर पता चला की फैजल से उसका प्रेम संबंध और बढ़ गया, दोनों शादी करना चाहते हैं। इस बात की जानकारी के बाद शोभित पर खून सवार हो गया। उसने पहले फैजल पर दबाव डाला कि वह लड़की से दोस्ती तोड़ दे और उससे दूर रहे। लेकिन जब फैजल नहीं मना तो शोभित ने अपने साथियों रियाज और नावेद के साथ मिलकर फैजल की हत्या करने की प्लानिंग की।

योजना के मुताबिक 24 जून को वे तैयारी के साथ फैजल को मारने के लिए निकले। उन्होंने महारानी बाग अंडरपास के पास फैजल को युवती के साथ बात करते हुए देख लिया। तीनों आरोपी अंडरपास की दूसरी ओर रिंग रोड पर घात लगाकर खड़े हो गए। जब युवती वहां से चली गई और फैजल भी अपने घर जाने लगा, तभी आरोपियों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोककर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से फैजल पर वार किए। राहगीरों ने ही फैजल को अस्पताल पहुंचाया था। जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...