8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धा मर्डर केस में क्‍या है 'बद्री' कनेक्‍शन? दोस्‍त के सीने में...

श्रद्धा मर्डर केस में क्‍या है ‘बद्री’ कनेक्‍शन? दोस्‍त के सीने में दफन हैं आफताब के सारे राज!

Published on

दिल्‍ली

श्रद्धा हत्‍याकांड के आरोपी आफताब का पॉलिग्राफ टेस्‍ट शुक्रवार को पूरा कराया जा सकता है। गुरुवार को आफताब से सवाल पूछे गए तो उसकी हालत खराब होने लगी। दिल्‍ली पुलिस ने आफताब के पिता से भी पूछताछ की। श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में दिल्‍ली पुलिस की टीम ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों की खाक छानी। एक टीम ने मुंबई के मीरा-भायंदर क्रीक में भी सर्च किया। पुलिस को बद्री नाम के शख्‍स की भी तलाश है जो केस में अहम मोड़ ला सकता है।

जांच में क्‍या नई बात पता चली है?
दिल्‍ली पुलिस को कम से कम तीन CCTVs की फुटेज में आफताब दिखा है। 12 दिन की पूछताछ के बाद पुलिस की राय है कि आफताब ने पूरे प्‍लान के साथ लाश को ठिकाने लगाया। आगे की स्‍लाइड में पढ़ें, कैसे आफताब ने सबूत मिटाए।

हिमाचल प्रदेश में बना श्रद्धा के मर्डर का प्‍लान?
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्‍या श्रद्धा की हत्‍या की साजिश हिमाचल प्रदेश में रची गई। क्‍या छतरपुर पहाड़ी को पहले ही लोकेशन के रूप में तय कर लिया गया था? क्‍योंकि यह जगह जंगली एरिया के पास है और लाश के टुकड़े ठिकाने लगाना आसान है।

बद्री कौन है? उसके सीने में दफन हैं राज
श्रद्धा हत्‍याकांड में बद्री नाम के व्‍यक्ति की भूमिका भी जांची जा रही है। बद्री की श्रद्धा और आफताब, दोनों से दोस्‍ती बताई जाती है। बद्री ने ही दोनों को छतरपुर पहाड़ी वाला फ्लैट दिलवाया। वह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

बद्री बोलेगा… आफताब के राज खोलेगा
श्रद्धा हत्‍याकांड को सुलझाने की अहम कड़ी है- ब्रदी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्‍या बद्री भी आरोपी आफताब के साथ मिला हुआ था। ब्रदी के गायब होने से पुलिस का शक और गहरा गया है। आफताब से भी बद्री के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है। बद्री पकड़ा गया तो श्रद्धा मर्डर केस के कई राज बाहर आ सकते हैं।

पूरी प्‍लानिंग के साथ आफताब ने किया जुर्म: पुलिस
दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, श्रद्धा के लाश के टुकड़े फेंकने जाते वक्‍त आफताब अपना मोबाइल फ्लैट पर छोड़ जाता था। वह लोकेशन भी बंद कर देता। आफताब से उसकी सर्च हिस्‍ट्री के बारे में भी सवाल हुए। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने लाश के टुकड़े करने के लिए कई तरह के औजार इस्‍तेमाल किए। पांच बड़े चाकू पुलिस बरामद कर चुकी है। आफताब के शातिर प्‍लान की पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धा से रिश्‍ता कैसा था, आफताब से पूछ रही पुलिस
आफताब के पॉलिग्राफ टेस्‍ट के दौरान, गुरुवार को पुलिस का फोकस श्रद्धा से उसके बॉन्‍ड पर रहा। आफताब पूरे टेस्‍ट के दौरान बेहद शांत रहा और सभी सवालों के जवाब दिए। उससे श्रद्धा से रिश्‍ते और उससे बॉन्डिंग पर सवाल हु

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...