3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकारी आंकड़ों में कैसा खेल… कोविड से 3 लाख नहीं 19 लाख...

सरकारी आंकड़ों में कैसा खेल… कोविड से 3 लाख नहीं 19 लाख लोगों की हुई थी मौत, सामने आई सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

कोरोना से जुड़े आंकड़ों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बुधवार को जारी किए गए नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पर आधारित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने कोविड वर्ष 2021 में 2019 की तुलना में लगभग 25.8 लाख अधिक मौतें दर्ज कीं। ये कोविड से पहले का आखिरी साल था। दो साल की अवधि में जनसंख्या में सामान्य बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए, 2021 में मौतों में लगभग 20 लाख की वृद्धि हुई। ये उस वर्ष की आधिकारिक कोविड मृत्यु संख्या 3.3 लाख से लगभग छह गुना अधिक है।

गुजरात में सबसे अधिक मौत की संख्या में अंतर
आंकड़ों से पता चला है कि मौतों की सबसे अधिक कम गिनती गुजरात में हुई। यहां लगभग 2 लाख अतिरिक्त मौतें हुईं, जो 2021 में राज्य की आधिकारिक गिनती 5,800 कोविड मौतों से 33 गुना ज़्यादा है। मध्य प्रदेश में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या आधिकारिक संख्या से 18 गुना अधिक रही। वहीं, पश्चिम बंगाल में कोरोना से होने वाली मौत उस वक्त बताई गई संख्या से15 गुना ज़्यादा थी।

इन राज्यों में 10 गुना अधिक मौत
बिहार, राजस्थान, झारखंड और आंध्र प्रदेश में भी कोविड से होने वाली मौतों की संख्या आधिकारिक संख्या से 10 गुना अधिक थी। आंकड़ों से पता चलता है कि उस वर्ष कोविड से हुई आधिकारिक मौतों और गणना की गई अतिरिक्त मौतों के बीच सबसे कम विसंगति केरल, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र और दिल्ली में थी। कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिसेज में वर्क फ्रॉम होम शुरू हुआ था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...