10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयहेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में क्या गड़बड़ हो गई? 30 साल के...

हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी में क्या गड़बड़ हो गई? 30 साल के युवक की चली गई जान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गड़बड़ी के बाद एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक के घरवालों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अतहर राशिद दिल्ली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। राशीद की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्जरी के बाद बिगड़ने लगी हालत
राशिद की मां 62 वर्षीय आशिया बेगम ने बताया कि उनके बेटे ने एक साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद राशिद को सर्जरी के बाद सेप्सिस हो गया। राशिद के पूरे सिर में सूजन हो गई। इसके बाद उसकी परेशानी बढ़ गई। सर्जरी में कथित रूप से गड़बड़ी के बाद उसकी किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया। बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से राशिद की जान चली गई। राशिद की मां ने बताया कि मरने से पहले उनके बेटे के पूरे शरीर में चकत्ते हो गए थे।

मैंने अपना बेटा खोया…कोई और ना खोए
राशिद की मां रोते हुए कहती हैं कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आशिया बेगम ने कहा कि मैंने अपना बेटा खोया है और नहीं चाहती कि इस तरह गलत इलाज के चलते कोई दूसरी मां अपना बेटा ना खोए। राशिद की मां ने कहा कि मैंने अपने बेटे को तिल-तिल कर मरते देखा है। राशिद की मां अपने बेटे के मरने से पहले की तस्वीर दिखाते हुए रो पड़ती हैं। तस्वीर में राशिद का चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ है। साथ ही उसके पूरे शरीर पर काले निशान दिखाई दे रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं मौत
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गड़बड़ी से मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल सितंबर में गुड़गांव में 31 साल के युवक की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एनाफिलैक्टिक शॉक से मौत हो गई थी। साल 2019 में मुंबई का एक बिजनसमैन भी हेयर ट्रांसप्लांट के दो दिन बाद ही मर गया था। हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट में गड़बड़ी के बाद इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की सर्जरी विश्वसनीय एक्सपर्ट के माध्यम से ही कराई जाए। लोग कम खर्च की लागत में बिना अधिक जांच पड़ताल किए ही सर्जरी करा लेते हैं। ऐसे में इसका खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...