9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयजिंदगी देने वाले अस्पताल ही जब नवजातों के लिए बन गए श्मशान,...

जिंदगी देने वाले अस्पताल ही जब नवजातों के लिए बन गए श्मशान, हादसों में मौत की नींद सो गए बच्चे

Published on

नई दिल्ली

यूपी के झांसी में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस तरह का ये पहला हादसा नहीं है, देशभर में पहले भी जिंदगी देने अस्पताल नवजात बच्चों के लिए श्मशान बन चुके हैं। दिल्ली से लेकर यूपी और गुजरात तक ऐसे हादसे होते रहे हैं। बावजूद इसके अस्पतालों ने कोई सबक नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि आज भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, वो भी सरकारी मेडिकल कॉलेज से। आज हम ऐसे ही कुछ हादसों के बारे में बता रहे हैं।

गोरखपुर में हुई थी कई बच्चों की मौत
यूपी के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने की वजह से कई बच्चों की मौत हुई थी। आंकड़े के मुताबिक, 48 घंटे में 30 बच्चों की मौत हो गई। पूरी घटना में 5 दिनों के भीतर 60 बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी। ऑक्सीजन सप्लाई में यह समस्या कथित तौर पर अस्पताल के बकाया भुगतान न करने के कारण हुई थी, जिससे सिलेंडर आपूर्ति रोक दी गई। इस घटना ने देशभर में गहरा आक्रोश पैदा किया था और सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की भारी आलोचना हुई।

दिल्ली के चाइल्ड केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत
राजधानी दिल्ली मे 26 मई 2024 को विवेक विहार स्थित बेबी केयर हॉस्पिटल में भयंकर आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह घटना देर रात हुई और आग ने अस्पताल के महत्वपूर्ण हिस्सों को चपेट में ले लिया। उस समय अस्पताल में मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों की लापरवाही भी सामने आई, जिसके चलते अस्पताल के मालिक और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। इस हादसे में 6 अन्य बच्चों को बचाया गया और उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में हुई थी कई बच्चों की मौत
​8 नवंबर 2021 को भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर की कमला नेहरू बाल चिकित्सालय में भीषण आग लगने से चार नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक वार्ड में लगी, जहां 40 बच्चे भर्ती थे। घटना में बाकी 36 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...