19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयनेहरू मेमोरियल म्‍यूजियम में जब हुई थी चोरी, पूर्व पीएम को सऊदी...

नेहरू मेमोरियल म्‍यूजियम में जब हुई थी चोरी, पूर्व पीएम को सऊदी अरब से मिला वो गिफ्ट क्‍या था?

Published on

नई दिल्‍ली

आज दिनभर नेहरू मेमोरियल म्‍यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) की चर्चा रही। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में बने NMML का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी’ कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस आगबबूला है। उसने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक आवास था। इसमें नेहरू से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं। कुछ साल पहले यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। हाई सिक्‍योरिटी वाले इस संग्रहालय से नेहरू को सऊदी अरब से मिली कटार को चोर उड़ा ले गए थे। यह और बात है कि बाद में इसे बरामद कर लिया गया था।

यह बात 2016 की है। चोरों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिले कटार को चुरा लिया था। इस चोरी में दो हाउसकीपर्स को गिरफ्तार किया गया था। सीसीटीवी कैमरे में कोई फुटेज न मिलने के कारण पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। गिफ्ट गैलरी में ग्‍लासफ्रेम तोड़कर इसे निकाला गया था।

पुलिस ने दो लोगों को किया था ग‍िरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने राम चंदर और उसके सहयोगी संदीप कुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। राम चंदर हाउसकीपर था। कर्ज उतारने के लिए दोनों ने चोरी को अंजाम दिया था। चोरी वाले दिन चंदर ने कुमार को बाहर से नजर रखने को बोला था। चंदर एग्जिट गेट से म्‍यूजियम में घुसा था। कटार चुराकर उसने कुमार को सुपुर्द कर दी थी।

तब मचा था काफी हो-हल्‍ला
म्‍यूजियम में इस चोरी की वारदात के बाद काफी हो-हल्‍ला मचा था। कारण है कि संग्रहालय की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में सिक्‍योरिटी रहती है। निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ भारतीय-तिब्बत सुरक्षा बल बाहरी क्षेत्र में तैनात रहता है। गिफ्ट गैलरी में और भी गिफ्ट थे और कटार के साथ सभी गिफ्ट का स्थान समय-समय पर बदला जाता था।शुक्रवार को नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी’ कर दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जताई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...