4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत को कब मिलेगा पहला स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट?...

भारत को कब मिलेगा पहला स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट? DRDO चीफ ने बताया

Published on

नई दिल्ली:

भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने में जुटा है। डिफेंस रिसर्च डेवलमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने पहली बार लेजर हथियार से टारगेट को मार गिराने की क्षमता का प्रदर्शन किया। यही नहीं इस दौरान डीआरडीओ चेयरमैन समीर वी. कामत ने भारत के पहले स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। कामत ने रविवार को बताया कि भारत को अपना पहला 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) साल 2035 तक मिल जाएगा।

डीआरडीओ चीफ ने क्या कहा
डीआरडीओ चेयरमैन समीर वी. कामत ने कहा कि नए फाइटर जेट बनाने में काफी समय लगता है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप दुनिया में कहीं भी कोई प्रोग्राम देखें, तो एक नया प्लेटफॉर्म डेवलप करने में 10 से 15 साल लगते हैं। हमने 2024 में ही इसकी शुरुआत कर दी है, जब CCS ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसलिए अभी इसमें दस साल लगेंगे और हमने 2035 तक 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट तैयार करने का वादा किया है। इसका मतलब है कि भारत को आधुनिक तकनीक वाला लड़ाकू विमान मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा।

‘एयरो इंजन प्रोग्राम शुरू करना चाहते हैं…’
कामन ने आगे कहा कि हम एक एयरो इंजन प्रोग्राम शुरू करना चाहते हैं और हम विकास के जोखिमों को कम करने के लिए एक विदेशी OEM के साथ सहयोग करना चाहते हैं। एयरो इंजन तकनीक एक बहुत ही जटिल तकनीक है, हालांकि हमने कावेरी से बहुत कुछ सीखा है। कावेरी एक फोर्थ जनरेशन का इंजन था।

कुछ महीनों में अच्छी खबर मिलेगी- कामत
कामत ने कहा कि वर्तमान इंजन तकनीक सिक्स्थ जनरेशन में चली गई है, इसलिए हम जोखिमों को कम करने के साथ-साथ विकास के समय को कम करने के लिए विदेशी OEM के साथ काम करना चाहते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हमें इस पर कुछ अच्छी खबर मिलेगी। इसका मतलब है कि भारत अपने लड़ाकू विमानों के लिए इंजन बनाने में विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा। इससे इंजन बनाने में लगने वाला समय और खतरा कम हो जाएगा।

‘कई दूसरे प्रोजेक्ट इस साल होंगे पूरे’
कामत ने इस दौरान कई दूसरे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की जो इस साल पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जो अब पूरे होने की ओर बढ़ रहे हैं। अगले छह महीने से एक साल में, कई सिस्टम को शामिल होते हुए देखेंगे। VSHORAD, MPATGM, हमारे पास LCA Mark II है, जो अपनी पहली उड़ान भरेगा, इसलिए ऐसे कई सिस्टम हैं जो अब पूरे होने की ओर बढ़ रहे हैं और अगले छह महीने से एक साल में आप उनमें से कई को शामिल होते हुए देखेंगे। इसका मतलब है कि भारत जल्द ही कई नए हथियार और रक्षा उपकरण हासिल करेगा।

30-किलोवाट लेजर-आधारित हथियार प्रणाली का प्रदर्शन
डीआरडीओ चेयरमैन ने ये जानकारी पहली बार 30-किलोवाट लेजर-आधारित हथियार प्रणाली का इस्तेमाल करने के दौरान दी। लेजर बेस्ड वीपन के जरिए फिक्स्ड-विंग विमान, मिसाइलें और ड्रोनों को बेअसर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। कामत ने कहा कि यह तो बस यात्रा की शुरुआत है। इस लैब ने अन्य DRDO लैब, उद्योग और शिक्षा जगत के साथ जो तालमेल हासिल किया है, मुझे यकीन है कि हम जल्द ही अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। हम हाई एनर्जी माइक्रोवेव, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स जैसे अन्य हाई एनर्जी सिस्टम पर भी काम कर रहे हैं। इसलिए हम कई तकनीकों पर काम कर रहे हैं जो हमें स्टार वार्स क्षमता प्रदान करेंगी। आपने आज जो देखा वह स्टार वार्स टेक्नोलॉजी का ही एक हिस्सा था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...