8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के किस राज्य में सबसे अधिक जंगल? भारत राज्य वन रिपोर्ट...

देश के किस राज्य में सबसे अधिक जंगल? भारत राज्य वन रिपोर्ट में आई हरियाली को लेकर गुड न्यूज

Published on

नई दिल्ली

देश में हरियाली को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार देश के कुल वन और वृक्ष क्षेत्र में 2021 के बाद से 1,445 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है और अब यह कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत हो गया है। नए सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। शनिवार को जारी भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 में कहा गया कि देश का कुल वन क्षेत्र 2021 में 7,13,789 वर्ग किलोमीटर था, जो बढ़कर 2023 में 7,15,343 वर्ग किलोमीटर हो गया, लिहाजा अब कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.76 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है।

वृक्ष क्षेत्रफल 1,289 वर्ग किलोमीटर बढ़ा
रिपोर्ट में कहा गया कि वृक्ष क्षेत्रफल 1,289 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है और अब यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का 3.41 प्रतिशत है। कुल मिलाकर, वन और वृक्षों का क्षेत्रफल 8,27,357 वर्ग किलोमीटर है, यानी भारत के भौगोलिक क्षेत्र के 25.17 प्रतिशत क्षेत्र पर वन और वृक्ष हैं। यह 2021 के बाद 1,445 वर्ग किलोमीटर की कुल वृद्धि को दर्शाता है, जिसमें अकेले वन क्षेत्र में 156 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक वन
रिपोर्ट के अनुसार, कुल वन और वृक्ष आवरण में मध्यप्रदेश अग्रणी है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र हैं। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में वन और वृक्ष आवरण में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मिजोरम, गुजरात और ओडिशा में विशेष रूप से वन आवरण में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर मिजोरम में उल्लेखनीय सुधार दिखे हैं। अकेले मिजोरम में वन क्षेत्र में 242 वर्ग किलोमीटर वृद्धि देखी गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...