17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है सऊदी अरब में रह रहा डॉ आसिफ मकबूल डार जिसे...

कौन है सऊदी अरब में रह रहा डॉ आसिफ मकबूल डार जिसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया?

Published on

ई दिल्ल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डॉ. आसिफ मकबूल डार को शनिवार को आतंकवादी घोषित कर दिया। आसिफ कट्टरपंथी विचारों के जरिये कश्मीरी युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाता रहा है। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला आसिफ मकबूल डार सऊदी अरब में रहता है। उसे जाना-माना एनेस्थिसियोलॉजिस्‍ट बताया जाता है।

गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कश्मीर घाटी के युवाओं को भड़काने और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का काम कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बीते कुछ दिनों में आतंकवादी के रूप में नामित किया गया डार चौथा व्यक्ति है।डार प्रतिबंधित आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर वह प्रमुख कट्टरपंथी व्यक्तियों में से एक है। डार कश्मीरी युवाओं को सुरक्षाबलों के खिलाफ हथियार उठाने के लिए उकसाने में शामिल है।

वह सीमा पार स्थित आकाओं के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली सहित भारत के प्रमुख शहरों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठन के कैडरों की ओर से रची गई साजिश में आरोपी है। इसकी जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रहा है।अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार का मानना है कि डार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है और इसलिए उसे एक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...