11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है यूके रिर्टन गिल, जो दिल्ली में जब्त हुई करोड़ों की...

कौन है यूके रिर्टन गिल, जो दिल्ली में जब्त हुई करोड़ों की कोकीन का था पहरेदार, पुलिस ने एयरपोर्ट से किया अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली:

राजधानी को नशे नाम के ‘दैत्य’ से बचाने की कोशिश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6,500 करोड़ रुपये के कीमत की कोकीन महरौली से जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार भी किया। उन चारों आरोपियों में से एक इस सिंडिकेट का सरगना तुषार गोयल भी शामिल है। जिससे पूछताछ के दौरान बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

दिल्ली में दबे पांव चल रहे इस नशे के गोरखधंधे का यूके कनेक्शन निकला है। दरअसल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गुरुवार को यूके निवासी जितेंद्र प्रीत गिल को गिरफ्तार किया है। गिल पर बुधवार को पकड़े गए कोकीन तस्करी गिरोह में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गिल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6,500 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन की बिक्री की निगरानी के लिए यूके से भारत आया था। गिल ने खुलासा किया कि ड्रग्स की डिलीवरी एक ऐप के जरिए की जाती थी।

कैसे गिरफ्तार हुआ ड्रग्स का रखवाला
तुषार गोयल से पूछताछ के दौरान गिल की भूमिका सामने आई। पुलिस ने सबसे पहले गोयल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शहर के एक होटल में छापेमारी की। हालांकि, तब तक गिल फरार हो चुका था। पुलिस ने बुधवार को ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवा लिया था। पता चला कि गिल अमृतसर भाग गया था और देश छोड़ने वाला था, लेकिन वहां एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान उसे पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार रात अमृतसर पहुंची और गिल को हिरासत में ले लिया। उसे गुरुवार रात दिल्ली लाया गया।

‘बड़ी खेप थी इसलिए आया दिल्ली’
गिल ने दावा किया कि वह 27 साल से यूके में रह रहा है। पूछताछ के दौरान, गिल ने खुलासा किया कि वह और दुबई स्थित वीरू नाम का व्यक्ति दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस सिंडिकेट को चला रहे थे। चूंकि इस बार की खेप बहुत बड़ी थी, इसलिए वीरू ने गिल को दिल्ली जाने को कहा था। पुलिस ने कहा कि गिल का सामना पुलिस रिमांड पर गोयल से कराया जाएगा। उसके बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

तुषार गोयल का निकला कांग्रेस कनेक्शन
पुलिस अब गोयल के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि गोयल कांग्रेस से जुड़ा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिनसे पता चलता है कि वह 2022 में भारतीय युवा कांग्रेस के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष था। इस संबंध में एक नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है, साथ ही नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मिली हैं जिनमें वह उनके साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि कांग्रेस ने गोयल के साथ संबंधों से इनकार किया है और कहा है कि उसे दो साल पहले पार्टी से निकाल दिया गया था।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...