9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअंबेडकर विवाद से दिल्ली में AAP, BJP और कांग्रेस में सबसे अधिक...

अंबेडकर विवाद से दिल्ली में AAP, BJP और कांग्रेस में सबसे अधिक किसको फायदा? सी-वोटर का सर्वे आया सामने

Published on

नई दिल्ली

20 दिसंबर को संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठा। पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अपनी बात रखी। इसी दौरान संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर पर उनकी टिप्पणी के एक अंश पर बवाल हो गया। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अंबेडकर के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

उधर बीजेपी ने भी पलटवार किया और कांग्रेस पर ही अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। अंबेडकर को लेकर जारी इस विवाद के बीच सी-वोटर का एक सर्वे सामने आया है। इसमें सवाल किया गया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP,BJP, कांग्रेस में सबसे अधिक किसको फायदा होगा।

अंबेडकर विवाद से दिल्ली में किसे फायदा?
अंबेडकर विवाद पर सी-वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। दिल्ली के लोग इस मुद्दे पर असमंजस में दिख रहे। सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, फरवरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, 26.5 फीसदी लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस विवाद का फायदा मिलेगा।

सी-वोटर सर्वे में कांग्रेस-बीजेपी का हाल जानिए
सी वोटर सर्वे में कांग्रेस को 15.9 फीसदी फायदा का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में बीजेपी को भी 22 फीसदी फायदा का अनुमान है। 25.1 फीसदी ने कहा कि अंबेडकर विवाद का चुनाव में खास असर नहीं होगा। वहीं 10.6 फीसदी लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया है। सी-वोटर ने 20 से 21 दिसंबर के बीच 1228 लोगों पर सर्वे किया। फोन पर ये सर्वे किया गया।

दलित वोटों पर सभी दलों की निगाहें
दलित वोटों पर सभी की निगाहें रहती हैं। ऐसे में ये सर्वे बेहद अहम माना जा रहा है। 2025 में दिल्ली और बिहार में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी की निगाहें फरवरी महीने में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने खास तौर से दलित छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च किया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...