11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'I am sorry' सीजेआई एनवी रमणा ने कार्यकाल के आखिरी दिन ऐसा...

‘I am sorry’ सीजेआई एनवी रमणा ने कार्यकाल के आखिरी दिन ऐसा क्यों कहा?

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमणा के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है. इस मौके पर एनवी रमणा ने शुक्रवार को समारोह पीठ को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 16 महीनों में सिर्फ 50 दिन ही प्रभावी और पूर्णकालिक सुनवाई कर पाया हूं. CJI एनवी रमणा ने अपने कार्यकाल में जल्दी सुनवाई के लिए मुकदमों की लिस्टिंग करवाने पर ध्यान केंद्रित न कर पाने के लिए अपने आखिरी समारोह पीठ में माफी मांगी. इस दौरान CJI ने कहा I Am Sorry.

माना जा रहा है कि इस वक्तव्य के पीछे उनका मतलब पिछले 3 महीनों से पूरी तरह फिजिकल हियरिंग के दौरान कोर्ट रूम में हुई सुनवाई को लेकर था. क्योंकि उनके कार्यकाल में अधिकतर समय वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही सुनवाई हुई. CJI रमना ने कहा कि मुझे खेद है कि मैं मामलों की लिस्टिंग और पोस्टिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर सका.

8 आठ साल तक सुप्रीम कोर्ट के जज और पिछले 16 महीनों से चीफ जस्टिस के तौर पर भारत की न्यायपालिका का नेतृत्व करते हुए शुक्रवार को रिटायर हुए जस्टिस रमणा जब अंतिम बार पीठ की अगुवाई करने बैठे, तो विदाई जैसा माहौल हो गया. सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे तो ऐसे भावुक हुए कि कई मिनटों तक उनके आंसू रुक ही नहीं पाए. उनके भाषण के कई वाक्य तो भरे गले और आंसुओं के साथ निकले. बस इतना ही सुना जा सका कि आपका कार्यकाल जबरदस्त रहा. आपने अपनी ड्यूटी मजबूती से निभाई है. नागरिकों के जज के तौर पर आपके इरादों और कार्यशैली से न्यायपालिका मजबूत हुई है. आप इस कोर्ट को जस्टिस ललित और जस्टिस हिमा कोहली जैसे सुरक्षित हाथों में सौंपकर विदा हो रहे हैं.

कई मायनों में रखा जाएगा याद
हालांकि जस्टिस एनवी रमणा अपने कार्यकाल में कई मायनों में याद रखे जाएंगे. मसलन अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा यात्राएं करने वाले, सार्वजनिक समारोहों को संबोधित करने वाले, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सबसे ज्यादा जजों की नियुक्ति कराने वाले CJI के रूप में उन्हें याद किया जाएगा. उनकी बेबाक भाषण शैली की वजह से ही लोग उन्हें ‘ स्पीच जस्टिस ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जानने लगे.

न्यायपालिका का बुनियादी ढांचा मजबूत किया
सरकारों से न्यायपालिका के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करना, सरकारी मुकदमों का गैर जरूरी बोझ कम करना और न्यायपालिका की बातें सरकार तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक मंचों तक का इस्तेमाल करने से परहेज ना करने के लिए भी जस्टिस एनवी रमणा को याद किया जाएगा.

प्रशासनिक मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन
प्रशासनिक मोर्चे पर CJI रमणा ने बेहतर प्रदर्शन किया है. न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में, बल्कि हाईकोर्ट्स में भी न्यायिक रिक्तियों को भरने के उनके प्रयासों ने 2016 के बाद से रिक्तियों को सबसे निचले स्तर पर ला दिया है. साथ ही जस्टिस रमणा ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बीच गतिरोध को तोड़ने में भी कामयाबी हासिल की. अपने कार्यकाल के दौरान CJI रमणा ने COVID-19 महामारी की चुनौतियों से लगातार लड़ते हुए देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई प्रगति की हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...