11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराष्ट्रीयजज के घर कैश मामले में राडार में क्यों आए पांच पुलिसकर्मी?...

जज के घर कैश मामले में राडार में क्यों आए पांच पुलिसकर्मी? जानें क्या है फोन वाला कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग लगने के दौरान कैश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में जज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तीन जजों की समिति जांच कर रही है। इस बीच मामले में अब दिल्ली पुलिस के 5 कर्मी भी राडार पर आ गए हैं। दरअसल, इन पांचों पुलिसकर्मी का कनेक्शन दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशंवत वर्मा के घर आग लगने से जुड़ रहा है।

पांचों पुलिसकर्मियों ने जमा कराया फोन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अनुसार, 14 मार्च की रात दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना के दौरान सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों यह पांचों पुलिस कर्मी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार अब इन पांच पुलिसकर्मियों ने अपने फोन दिल्ली पुलिस मुख्यालय को सौंप दिए हैं।

रिपोर्ट में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कि इन उपकरणों का इस्तेमाल भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की तरफ से गठित जजों की तीन सदस्यीय समिति की तरफ से की जा रही जांच में किया जाएगा। समिति का गठन आग लगने के दौरान कथित तौर पर नकदी मिलने के मद्देनजर किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बुलाया अपने ऑफिस
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह तुगलक रोड थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर समेत पांच पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने अपने ऑफिस में बुलाया। पता चला है कि अरोड़ा ने उनसे पूछताछ में सहयोग करने और कोई भी जानकारी देने में संकोच न करने को कहा। पांच पुलिसकर्मियों में एसएचओ, एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। हेड कांस्टेबल में से एक जांच अधिकारी (आईओ) भी है।

ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली दमकल सेवा को पत्र लिखकर आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी मांगी है। यह आग दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित आवास से सटे स्टोर रूम में लगी थी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

एनटीपीसी प्रमुख गुरदीप सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, नए उत्तराधिकारी की खोज जारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...