16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयकुत्ते को लेकर क्यों भिड़ गए महुआ मोइत्रा और सुप्रीम कोर्ट के...

कुत्ते को लेकर क्यों भिड़ गए महुआ मोइत्रा और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत?

Published on

नई दिल्ली,

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरी हुई हैं. इन सबके बीच महुआ और उनके पूर्व दोस्त सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई में एक पालतू कुत्ते को लेकर विवाद छिड़ गया है.सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने आरोप लगाया है कि उन पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिश्वत के आरोपों पर CBI को दी गई शिकायत और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लिखे पत्र को वापस लेने का दबाव डाला गया था.

जय अनंत देहाद्राई ने शुक्रवार को ट्वीट कर ये आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, कल दोपहर मुझ पर हेनरी के बदले निशिकांत दुबे को लिखी गई अपनी सीबीआई शिकायत और पत्र वापस लेने के लिए दबाव डालने का प्रयास किया गया. मैंने साफ मना कर दिया. मैं सीबीआई को जानकारी दूंगा.दरअसल, महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व दोस्त जय अनंत के बीच पालतू रॉटविलर डॉग को लेकर झगड़ा चल रहा है. इस कुत्ते का नाम हेनरी है. जय अनंत देहाद्राई ने महुआ पर अपना कुत्ता रखने का आरोप लगाया है.

उधर, जय अनंत के इन आरोपों के बाद तृणमूल सांसद मोहुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि उनके पास अडानी द्वारा निर्देशित मीडिया सर्कस ट्रायल चलाने या बीजेपी ट्रोल्स को जवाब देने का न तो समय है और न ही रुचि है.

मोहुआ मोइत्रा ने लिखा, ”अगर सीबीआई और एथिक्स कमेटी (जिसमें बीजेपी सांसद बहुमत में हैं ) मुझे बुलाती है, तो मैं उनके सवालों का जवाब देने का स्वागत करती हूं. मेरे पास अडानी द्वारा निर्देशित मीडिया सर्कस ट्रायल चलाने या बीजेपी ट्रोल्स को जवाब देने के लिए न तो समय है और न ही रुचि. मैं नादिया में दुर्गा पूजा का आनंद ले रही हूं.”

क्यों विवादों में घिरीं महुआ मोइत्रा?
दरअसल, पिछले दिनों बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने की अपील की थी. इसके बाद ओम बिरला ने इस मामले को संसद की आचार समिति के पास भेजा था.

निशिकांत ने जय अनंत देहाद्राई से मिले एक पत्र के हवाले से मोइत्रा पर ये आरोप लगाए. निशिकांत दुबे का दावा है कि लोकसभा में हाल ही में पूछे गए महुआ मोइत्रा के 61 में से 50 सवाल अडानी मुद्दे पर केंद्रित थे.

वहीं, मोइत्रा ने इस पूरे विवाद के लिए निशिकांत दुबे और उनके पूर्व दोस्त जय अनंत को दोषी ठहराया. उन्होंने 17 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ये आरोप लगाए गए हैं.

महुआ मोइत्रा की याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट दुबे, देहाद्राई और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और मीडिया हाउसों को उनके खिलाफ कोई भी फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने, प्रसारित करने या प्रकाशित करने से रोकने के निर्देश जारी करे. हालांकि, महुआ के वकील इस केस से हट गए. अब इस मामले में 31 अक्टूबर को सुनवाई होगी

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...