7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयजामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में अचानक क्यों जुटे छात्र, 2019 में हुई हिंसा...

जामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में अचानक क्यों जुटे छात्र, 2019 में हुई हिंसा से क्या है कनेक्शन जानिए

Published on

नई दिल्ली:

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों ने सोमवार को जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र जुटे। उन्होंने 15 दिसंबर 2019 के दौरान कैंपस में हुई हिंसा को याद किया। ये हिंसा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ 2019 में प्रदर्शनों को लेकर हुई थी। जामिया कैंपस में हिंसा के पांच साल पूरे होने पर कुछ छात्र संगठनों ने स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बनाई थी। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कक्षाएं सस्पेंड कर दीं। लाइब्रेरी और कैंटीन को भी बंद कर दिया गया।

जामिया में सोमवार रात जुटे छात्र
लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया। ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में छात्रों को परिसर के बाहर पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती के विरोध में दिल्ली पुलिस वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए देखा गया।

छात्रों ने उठाए विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल
छात्रों ने दावा किया कि कैंपस में एंट्री-एग्जिट प्रतिबंधित है, जो लोग अंदर हैं उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं है। बाहर मौजूद लोगों को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया है। प्रशासन ने शनिवार देर रात तीन लेटर जारी किए, जिनमें कहा गया कि रखरखाव कार्य के कारण कक्षाएं, कैंटीन और पुस्तकालय दोपहर एक बजे से बंद रहेंगे।

इसलिए रात में एकजुट हुए स्टूडेंट्स
जामिया में छात्रों के एक वर्ग ने नोटिस जारी किये जाने के समय पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि यह उनके शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को दबाने का प्रयास है। हालांकि, छात्रों ने सोमवार शाम को कैंपस में जुटकर हिंसा वाले दिन को याद किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

15 दिसंबर 2019 को हुई थी कैंपस में हिंसा
इससे पहले आइसा ने कहा कि 15 दिसंबर 2019 को दिल्ली पुलिस ने हमारे दोस्तों को घायल कर दिया, हमारे परिसर में तोड़फोड़ की और हमारे साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया। आज, वे हमें उस भयावह दिन को याद करने से भी मना कर रहे । आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...