10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'राज्य सरकार ED के समन से परेशान क्यों...', सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु...

‘राज्य सरकार ED के समन से परेशान क्यों…’, सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछे तीखे सवाल

Published on

नई दिल्ली,

ED बनाम तमिलनाडु सरकार मामले में कथित अवैध रेत-खनन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर तीखे सवाल उठाए. कोर्ट ने पूछा कि राज्य सरकार रिट याचिका कैसे दाखिल कर सकती है? किस कानून के तहत राज्य सरकार ने ये अर्जी लगाई? क्या ये संघवाद के खिलाफ नहीं है? राज्य सरकार ED के समन से व्यथित क्यों है? इस मामले में उसका क्या हित है? सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका पर तमिलनाडु सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने 26 फरवरी को सुनवाई के लिए यह याचिका सूचीबद्ध करने जा आदेश दिया.

अदालत की यह प्रतिक्रिया सरकार और जांच एजेंसी दोनों द्वारा मामले में याचिका दायर करने के बाद आई. कथित अवैध रेत खनन घोटाले ने तमिलनाडु के 5 जिला कलेक्टरों को जांच के दायरे में खड़ा कर दिया है और ईडी ने उन्हें समन जारी किया है. राज्य सरकार द्वारा समन को चुनौती देने वाली रिट याचिका दायर करने के बाद ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप रोकने का अनुरोध किया.

सुनवाई के दौरान जस्टिस बेला एम त्रिवेदी ने पूछा कि राज्य रिट याचिका कैसे दायर कर सकता है? राज्य ईडी के समन से परेशान क्यों है, और इस मामले में उसकी क्या हिस्सेदारी है? जस्टिस त्रिवेदी ने रोहतगी से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि हमें राज्य के हितों के बारे में समझाएं और वह रिट याचिका कैसे दायर कर सकते हैं. हम प्रारंभिक जांच के आदेश पर रोक लगाने पर विचार करेंगे, लेकिन हम जानकारी चाहते हैं. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 26 फरवरी के लिए निर्धारित की है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...