6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसबको एक्सपोज करूंगा, शराब घोटाले में केजरीवाल वजीर, सुकेश का बड़ा दावा

सबको एक्सपोज करूंगा, शराब घोटाले में केजरीवाल वजीर, सुकेश का बड़ा दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं को लेकर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। सुकेश ने दावा किया है कि अब इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पकड़े जाएंगे। 200 करोड़ की ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शराब नीति में अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी।

अगला नंबर केजरीवाल का
सुकेश ने कहा कि अब अगला नंबर केजरीवाल का होगा। यह पूछने पर कि शराब घोटाले में उसकी क्या भूमिका है, इसपर सुकेश ने कहा कि मुझे जो भी कहना था उसे मैं लिखित दे चुका हूं। मैं सबको एक्सपोज करूंगा। इस घोटाले में और लोग गिरफ्तार होंगे।

केजरीवाल वजीर हैं
सुकेश ने कहा कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल वजीर हैं और वो भी गिरफ्तार होंगे। सुकेश ने बताया कि मैं इन सब लोगों के साथ 2015 से रहा हूं। सुकेश ने कहा कि उसका इस घोटाले से कोई लेनादेना नहीं है। उसने कहा कि मेरा मामला इस मामला से अलग है।

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उनसे केंद्रीय एजेंसी ने 7 दिन की पूछताछ की थी। आरोप है कि शराब घोटाले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी। पूछताछ खत्म होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी और दो दिन के सवाल जवाब के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...