9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर को क्या मिलती रहेगी...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर को क्या मिलती रहेगी Z+ सिक्योरिटी?

Published on

नई दिल्ली

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उनके परिवार को सीआरपीएफ की जेड प्लस सिक्योरिटी जारी रहेगी। हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उनकी पत्नी को जेड प्लस सिक्योरिटी कवर जारी रहेगा

SPG कवर हटने के बाद मिली थी Z+ सुरक्षा
केंद्र सरकार की तरफ से मनमोहन सिंह और उनके परिवार से विशेष सुरक्षा समूह (SPG) कवर को वापस लिया गया था। इसके बाद पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को 2019 में सीआरपीएफ जेड+ सिक्योरिटी कवर प्रदान किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि उनके मामले में सीआरपीएफ सुरक्षा जारी रहेगी।

उन्हें जेड-प्लस श्रेणी के तहत सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा दी जाती रहेगी। बाद में खतरे की समीक्षा की जाएगी। यह सभी सिक्योरिटी कवर प्राप्त लोगों के लिए की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया है। यह संभावना नहीं है कि कवर हटाया जाएगा। कोई आदेश जारी नहीं किया गया है या जारी होने की संभावना नहीं है।

2019 तक एसपीजी कवर
2019 तक सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री होने के कारण एसपीजी की तरफ से सुरक्षा दी गई थी। नवंबर 2019 तक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एसपीजी की तरफ से सुरक्षा दी गई थी। मई 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद तीनों को एलीट सुरक्षा बल की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई थी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने एसपीजी अधिनियम में संशोधन लाने के बाद चारों के एसपीजी कवर को सीआरपीएफ जेड-प्लस सुरक्षा से बदल दिया था।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...