8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनिया और राहुल फिर होंगे तलब? ED को मिली संदिग्ध लेनदेन की...

सोनिया और राहुल फिर होंगे तलब? ED को मिली संदिग्ध लेनदेन की जानकारी

Published on

नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान यंग इंडियन में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। हालांकि, एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कंपनी से जुड़े कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए फिर से तलब किया जा सकता है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि यंग इंडियन में ‘संदिग्ध लेनदेन’ की बात पता लगी है। उन्होंने कहा कि शेल कंपनियों के जरिए 4-5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। साथ ही यह भी बताया कि ईडी इन शेल कंपनियों के मालिक/शेयर धारकों/निदेशकों के बयान दर्ज कर चुकी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पवन बंसल, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी समेत यंग इंडियन के सभी पदाधिकारियों को दोबारा समन भेजे जाएंगे।

सोनिया और राहुल यंग इंडियन के प्रमोटर्स में शामिल हैं। साथ ही उनके पास सबसे ज्यादा शेयर्स भी हैं। यह मामला नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिक यंग इंडियन में कथित आर्थिक अनियमितताओं की जांच से जुड़ा हुआ है। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) इस अखबार को प्रकाशित करते हैं।

ED ने मारे थे छापे
जांच एजेंसी ने नेशनल हेराल्ड मामले में अगस्त में ही यंग इंडियन के दिल्ली स्थित कार्यालय की जांच की थी। खास बात है कि 6 घंटों तक चली तलाशी के दौरान खड़गे भी मौजूद रहे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...