10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयनीट में नया पैटर्न इसी बार से लागू होगा? NTA को मिली...

नीट में नया पैटर्न इसी बार से लागू होगा? NTA को मिली सिफारिश, नोटिफिकेशन का इंतजार

Published on

देश के सबसे बड़े एंट्रेंस टेस्ट NEET UG (मेडिकल) के लिए अब छह महीने से भी कम समय बचा है। लेकिन तैयारी कर रहे छात्रों को अभी तक एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों के पैटर्न को देखें तो मेडिकल का यह एंट्रेंस टेस्ट मई के पहले रविवार को होता है। परीक्षा सुधारों पर बनी उच्चस्तरीय कमिटी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में प्रयोग के तौर पर हाइब्रिड मोड सिस्टम भी लागू करने को कहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या नीट यूजी परीक्षा भी हाइब्रिड मोड में होगी?

NEET Exam अभी तक पेन एंड पेपर मोड में होता रहा है। एक ही दिन में परीक्षा पूरी होती है। इसमें 23 से 24 लाख तक छात्र शामिल होते हैं। हालांकि, अगले एग्जाम में कम समय के बावजूद एनटीए की ओर से अभी तक छात्रों को कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं।

NEET: ऑनलाइन, ऑफलाइन की अलग स्ट्रैटजी
करियर काउंसलर आलोक बंसल का कहना है कि नीट 2024 को लेकर काफी समस्याएं थीं। 2025 के नीट एग्जाम को लेकर भी कन्फ्यूजन चल रहा है। छात्र जानना चाहते हैं कि पेपर पहले की तरह पेन एंड पेपर मोड में होगा या फिर उच्चस्तरीय कमिटी की सिफारिश के मुताबिक हाइब्रिड मोड होगा? क्या पेपर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में लाया जाएगा? ये तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब जल्द मिलने चाहिए। कंप्यूटर बेस्ड और ऑफलाइन एग्जाम की स्ट्रैटजी अलग-अलग होती है। ऐसे में ये स्पष्टता जल्द आनी चाहिए कि छात्र को एग्जाम का कौन सा पैटर्न फॉलो करना है।

‘परीक्षा के दिन भेजा जाए पेपर’
सूत्रों का कहना है कि नीट, सीयूईटी दोनों बड़ी परीक्षाएं हैं। ऐसे में इन्हें लेकर हाइब्रिड मोड को लेकर भी चर्चा चल रही है। हाइब्रिड मोड में एक फॉर्म्युला यह अपनाया जा सकता है कि क्वेश्चन पेपर एग्जाम वाले दिन ही ऑनलाइन भेजा जाए और छात्र जवाब ओएमआर शीट पर दें। इंजीनियरिंग जेईई मेन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है। आंसर भी कंप्यूटर पर देना होता है। हालांकि, इस बार क्या पैटर्न होगा, इसके बारे में अभी कुछ तय तो नहीं है। लेकिन क्वेश्चन पेपर सिक्योरिटी पर बड़े फैसले जरूर लिए जाने हैं। एनटीए के नोटिफिकेशन के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

बता दें कि नीट 2024 में पेपर लीक व क्वेश्चन पेपर में गड़बड़ी समेत कई तरह के आरोप लगे थे। एनटीए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट परीक्षा, जेईई मेन, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET से लेकर यूजीसी नेट समेत तमाम बड़े एग्जाम करवाती है। इन एग्जाम के प्रोसेस में इस बार नए बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...