6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश के साथ ठंड की होगी शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी किया...

बारिश के साथ ठंड की होगी शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी किया कई राज्यों के लिए अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से दक्षिण के राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से मौसम में बदलाव आएगा और इससे ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया है जिससे कई राज्यों में मौसम बदल गया। बारिश के साथ गुलाबी ठंड शुरू होगी लेकिन तापमान खास गिरावट नवंबर महीने में नहीं देखने को मिलेगी।

यूपी-बिहार में ऐसे बदलेगा मौसम
यूपी में कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में गरज के साथ गुरुवार और शुक्रवार हल्की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ समेत दूसरे कई शहरों में कोहरे की चादर देखने को मिल सकती है। बिहार में सुबह और शाम वाली ठंड की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी 15 नवंबर के बाद तापमान में और कमी आएगी।

दिल्ली में हल्की बारिश से बदलेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हवा की स्पीड बढ़ने के कारण प्रदूषण में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि बुधवार ही प्रदूषण का असर कम होने लगा था। हालांकि SAFAR का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय कर नहीं रहने वाली है। एक दिन बाद 12 नवंबर से प्रदूषण में एक बार फिर इजाफा हो सकता है। इसके बाद यह अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्तर पर बना रहेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं। इससे स्थिति को बेहतर होने में मदद मिली।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कइ इलाको में बारिश
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक दिन पहले हुई बारिश से मौसम बदल गया। इस दौरान सबसे अधिक 51 मिलीमीटर बारिश शाहपुरा में दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते शाहपुरा में 51 मिमी., पावटा में 16 मिमी., डीडवाना में 16 मिमी., विराटनगर में 15 मिमी., थानागाजी व बस्सी में 13 मिमी., श्रीमाधोपुर में 12 मिमी.,कोटपूतली व मालाखेड़ा में नौ—नौ मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा भी झुंझुनू, करौली, अलवर, सीकर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर जिलों में अनेक जगह पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...