13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयबेड के अंदर से निकली महिला की सड़ी-गली डेड बॉडी... दिल्ली के...

बेड के अंदर से निकली महिला की सड़ी-गली डेड बॉडी… दिल्ली के शाहदरा में खौफनाक हत्याकांड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में ‘बेड’ के अंदर कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मिश्रा की उम्र 55 से 60 साल के बीच बताई है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच होगी और अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि विवेक विहार थाने को इलाके में डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बयान में कहा, ‘जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे घर अंदर से बंद मिला और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान थे।’ उन्होंने बताया कि परिसर खोलने पर बेड के अंदर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जो कंबल में लिपटा हुआ था।

उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि महिला शादीशुदा थी, क्योंकि उसने लाल चूड़ियां पहन रखी थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या दो से तीन दिन पहले हुई प्रतीत होती है। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मिश्रा बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दोपहर को फ्लैट में आया था। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...