13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में महिला कैदियों का हो रहा है यौन शोषण, पीएम मोदी...

जेल में महिला कैदियों का हो रहा है यौन शोषण, पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी? क्या है इस दावे का सच

Published on

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद एक महिला कैदी ने पीएम मोदी को चिट्टी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उसने कहा है कि जेल में बंद महिला कैदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। जो महिला कैदी ऐसा करने से इंकार करती हैं, उन्हें जेल में भूखा रखा जाता है। सजग टीम ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे की सच्चाई का पता लगाया।

सोशल मीडिया पर दावा
अखबार की एक कटिंग को एक्स पर शेयर करते हुए पूजा सिंगल नाम के हैंडल से लिखा गया है, ‘धिक्कार है ऐसे पीएम पर, जो इन महिलाओं की सुरक्षा अभी तक नहीं कर रहा है!’ इसी तरह का दावा एक्स पर रोशनी यादव, मोहम्मद उस्मान, विवेक कुशवाहा और डॉक्टर विलास खरात नाम के हैंडल से भी किया गया है।

दावे की सच्चाई क्या है?
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की हकीकत का पता लगाने के लिए हमने इंटरनेट पर संबंधित कीवर्ड के साथ इस खबर को तलाशा। यहां पड़ताल में कुछ और ही सच्चाई निकलकर सामने आई। दरअसल, सर्च में मिली खबरों से हमें पता चला कि यह मामला हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि 6 साल पुराना है। इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बिहार सरकार से रिपोर्ट भी मांगी थी।

सर्च में मिली, 14 अप्रैल 2019 की दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला कैदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उसने जेल के अंदर यौन शोषण होने की शिकायत की है। महिला का कहना है कि जेल में शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला जाता है। ऐसा न करने पर उन्हें पीटा जाता है।

खबर में आगे लिखा है, महिला कैदी ने प्रधानमंत्री के अलावा महिला आयोग, मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य सचिव और जेल आईजी को भी पत्र भेजे हैं। इस पत्र के बाद सेक्शन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने राज्य के मुख्य सचिव और मुजफ्फरपुर के डीएम से मामले की रिपोर्ट मांगी है। डीएम आलोक रंजन घोष ने 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...