6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहां, हम गलत साबित हुए, चुनाव परिणाम के बाद PK ने मानी...

हां, हम गलत साबित हुए, चुनाव परिणाम के बाद PK ने मानी गलती, बीजेपी के नुकसान की वजह भी बताई

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी गलती मानी है। एक इंटरव्यू में पीके ने कहा कि बीजेपी की सीटों के अनुमान को लेकर हम जैसे लोगों से गलती हो गई। लोकसभा चुनाव के परिणाम को हैरानी होने से जुड़े सवाल लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई ये कहना सही नहीं होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि भले ही बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर हम लोग गलत साबित हुए हों लेकिन बीजेपी नेता और पीएम नरेन्द्र मोदी भारतीय राजनीति में प्रमुख शक्ति बने हुए हैं।

ब्रांड मोदी हुआ कमजोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे जैसे लोग बीजेपी की तरफ से जीती गई सीटों का अनुमान लगाने के मामले में गलत साबित हुए हैं। लेकिन अगर आप सुनें कि हम क्या कह रहे हैं तो यह है कि इस चुनाव में मोदी के पक्ष में कोई अखिल भारतीय अंडरकरंट नहीं है। उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता और ब्रांड मोदी के लिए समर्थन की तीव्रता में कमी आई है। किशोर ने कहा कि ग्रामीण संकट, बेरोजगारी और बढ़ती असमानता एक प्रमुख मुद्दा है जो बड़े पैमाने पर लोगों को चिंतित करता है।

बीजेपी कहां खा गई मात
बीजेपी के पिछले चुनाव की तुलना में कमजोर प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी का 400 पार का नारा आधा अधूरा था। उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी को नुकसान हुआ। अबकी बार 400 पार नारा एक खुला नारा था। जैसे 400 पार तो किसके लिए। प्रशांत ने कहा कि साल 2013 में जो स्लोगन था उसमें उसका उद्देश्य साफ था, जैसे बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। प्रशांत किशोर ने कहा कि लेकिन हमने यह भी कहा कि इन बातों के बावजूद मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं दिखा।

वोट शेयर में नहीं हुई खास कमी
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह इस तथ्य के साथ है कि कोई संगठित विपक्ष नहीं है जैसा कि कोई देखना चाहेगा, कमोबेश यथास्थिति बनी रहेगी। पीके ने स्वीकार किया कि वह और अन्य सर्वेक्षणकर्ता अपने अनुमान में “बहुत गलत” थे, लेकिन उन्होंने बताया कि “वोट शेयर के मामले में भाजपा को लगभग पिछली बार के बराबर ही वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हां, हमने वोट शेयर के साथ-साथ सीटों में भी यथास्थिति को महसूस करने में गलती की।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...