8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'आप नसीब वाले हैं... हमने तो पेड़ के नीचे खड़े होकर प्रैक्टिस...

‘आप नसीब वाले हैं… हमने तो पेड़ के नीचे खड़े होकर प्रैक्टिस की’, चीफ जस्टिस ने याद किए अपने वकालत के दिन

Published on

नई दिल्ली

वकीलों को चैंबर अलॉटमेंट से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने गुरुवार को एक भावुक टिप्पणी की। उन्होंने वकीलों से कहा ‘आप भाग्यशाली हैं कि आपको चैंबर मिल रहा है, हमने तो बतौर वकील पेड़ों के नीचे खड़े होकर काम किया है।’ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण की अगुवाई वाली बेंच के सामने वकीलों के चैंबर अलॉटमेंट मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट में वकीलों को चैंबर अलॉट करने के लिए लिस्ट जारी की गई है। इसके लिए चीफ जस्टिस की अगुवाई कमिटी चैंबर अलॉट करती है। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्रांच की ओर से 468 वकीलों के लिए चैंबर की लिस्ट जारी की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में जब यह मामला जल्द सुनवाई के लिए उठाया गया तब चीफ जस्टिस ने कहा कि हम वकीलों के वेलफेयर को लेकर बात कर रहे हैं। लेकिन वकील पैलेसियल चैंबर की उम्मीद न करें। आप नसीब वाले हैं कि चैंबल मिल रहा है दिल्ली के बाहर तो वकीलों को चैंबर भी नहीं मिल पाता है। अपने वकालत के दिनों को याद करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि हम तो पेड़ के नीचे खड़े होकर प्रैक्टिस करते थे। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा है कि मामले की सुनवाई वह अगले हफ्ते करेंगे ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...