9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में चाकू घोंपकर हिन्दू युवक की हत्या, परिवार ने ससुराल वालों...

दिल्ली में चाकू घोंपकर हिन्दू युवक की हत्या, परिवार ने ससुराल वालों पर जताया शक

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के एक इलाके में सरेआम एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक ने पिछले साल ही शादी की थी. इस मामले में मृतक के घरवालों ने उसके ससुरालवालों पर शक जताया है. हालांकि पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है.यह वारदात दिल्ली के सुदामा पुरी इलाके में मोती नगर की है. जहां एक 26 वर्षीय युवक की उसके घर के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने गुरुवार को इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है.

मृतक के पिता गंगा राम ने कहा कि उनके बेटे ने पिछले साल लड़की के परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. उन्हें शक है कि यह हमला उनके बेटे के ससुराल वालों ने करवाया होगा. क्योंकि शादी के बाद से ही वो उससे नफरत करने लगे थे.पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता गंगा राम ने कहा कि लड़की के परिवार वाले पास में ही रहते हैं. शादी के बाद से ही उनके बेटे और उसके ससुराल वालों के बीच तनाव चल रहा था. बाकी उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पीसीआर कॉल मिली थी और जब तक एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, राजा बाबू को अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.पुलिस अफसर के मुताबिक, शिकायत मिलते ही इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक राजा बाबू की पत्नी के कुछ परिवार वालों को हिरासत में लिया गया है. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...