8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeNewsPoliticsभाजपा ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की, ऐलान की तैयारी

भाजपा ने निगम-मंडलों की नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की, ऐलान की तैयारी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में निगम और मंडलों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भाजपा संगठन ने इस प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है और जल्द ही जिम्मेदारियों के बंटवारे का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी है।

नियुक्तियों से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्य, अनुभव और संगठन के प्रति योगदान की समीक्षा की गई है। पार्टी का विशेष जोर उन कार्यकर्ताओं पर है, जिन्होंने लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम किया है और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम और मंडलों में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। हाल ही में प्रदेश संगठन द्वारा संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति के बाद से निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। साथ ही आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इधर पार्टी स्तर पर वैचारिक कार्यक्रमों और बैठकों का दौर भी जारी है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी लगातार बैठकें हो चुकी हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव में कम अंतर से हारे तथा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं को भी निगम-मंडलों में स्थान मिल सकता है।

Read Also :- 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...