16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिखाली गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी

खाली गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी

Published on

भोपाल

मप्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक अपने हाथों में ‘खाली गुल्लक’ लेकर पहुंचे, जो इस बात का प्रतीक था कि राज्य का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। तिजोरी खाली, प्रदेश कर्ज के दलदल में विपक्ष विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की तिजोरी खाली है और मध्य प्रदेश कर्ज के कुचक्र में फंस गया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश पर अब तक 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है। उन्होंने हाल ही में पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण को आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया और कहा कि सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। सिंघार ने यहां तक कह दिया कि यदि सरकार के दावों के अनुसार गरीब इतना पैसा कमा रहा है, तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। केंद्र से बकाया राशि न मिलने पर घेरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वित्तीय संकट के लिए केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि केंद्र ने मध्य प्रदेश के हक के 60,000 करोड़ रुपये अभी तक नहीं दिए हैं। इसी बकाया राशि के कारण राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सुझाव केवल बीजेपी विधायकों के लिए महेश परमार तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने बजट निर्माण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वित्त मंत्री का बजट सुझाव लेकर बनाने का दावा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सुझाव शायद उन बीजेपी विधायकों से लिए गए होंगे जो सदन में हमेशा चुप रहते हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर “खाली तिजोरी, भारी कर्ज, कहाँ है आर्थिक सुधार का फर्ज?” जैसे नारे लिखे थे।

Read Also :- गौतम नगर थाना क्षेत्र के तीन बच्चों के हत्यारे ने अब ‘गुरु बहन’ को उतारा मौत के घाट

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...