25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'मीडिया के सामने आज 4 बड़ी चुनौतियां', नेशनल प्रेस डे पर बोले...

‘मीडिया के सामने आज 4 बड़ी चुनौतियां’, नेशनल प्रेस डे पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मीडिया के सामने आने वाली चार बड़ी चुनौतियों के बारे में बात की. उन्होंने ‘बिग टेक’ से अधिक जवाबदेही और निष्पक्षता की अपील की. ‘बिग टेक’ को ‘टेक जायंट्स’ या ‘टेक टाइटन्स’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियां शामिल हैं- अल्फाबेट, अमेजन, एप्पल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट.

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दिल्ली में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने फेक न्यूज, एल्गोरिथम बायस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेयर कंपनसेशन को शीर्ष चिंताओं के रूप में सूचीबद्ध किया.

‘लोकतंत्र के लिए खतरा है फेक न्यूज’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म ऑनलाइन पोस्ट की गई जानकारी को वैरिफाई नहीं करते हैं, जिसके कारण सभी प्लेटफॉर्म पर ‘झूठी और भ्रामक जानकारी’ फैल जाती है. उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बिग टेक से गलत सूचना से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ‘फेक न्यूज का तेजी से प्रसार न केवल मीडिया के लिए एक बड़ा खतरा है क्योंकि यह विश्वास को कमजोर करता है बल्कि यह लोकतंत्र के लिए भी एक बड़ा खतरा है.’

‘सेफ हार्बर पर विचार करने की जरूरत’
अश्विनी वैष्णव ने ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर फिर से विचार करने का भी प्रस्ताव रखा, जो मेटा, एक्स, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूजर जेनरेटेड कंटेंट के दायित्व से बचाता है. उन्होंने तर्क दिया कि 1990 के दशक में बना एक प्रावधान, डिजिटल मीडिया की व्यापक पहुंच और प्रभाव को देखते हुए अब उपयुक्त नहीं हो सकता है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...