8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, BJP मुख्यालय के...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, BJP मुख्यालय के बाहर RPF और पुलिस तैनात

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज प्रदर्शन कर रही है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. AAP कार्यकर्ता और नेता भाजपा कार्यालय घेराव के लिए आईटीओ के पास पार्टी दफ्तर पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रहे कुलदीप कुमार ने आज तक से बात करते हुए कहा, ‘सरकार सीएम केजरीवाल को फंसाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. हम अपनी लड़ाई संसद, विधानसभा और सड़कों पर लड़ेंगे. जांच शुरू होने के बाद से पिछले दो सालों में एजेंसियों को क्या मिला है. बीजेपी मुख्यालय का घेराव करन के लिए आप कार्यकर्ता और नेता जुट रहे हैं.’

AAP ने नहीं ली अनुमति- दिल्ली पुलिस
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल और आरपीएफ तैनात किया गया है. आम आदमी पार्टी के भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप ने प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रोकने की व्यवस्था की जा रही है क्योंकि मध्य दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पर किसी भी विरोध-प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई है. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा सकता है क्योंकि डीडीयू मार्ग पर पहले से ही धारा 144 लगा दी गई है.

सीबीआई ने क्यों किया गिरफ्तार?
केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई का कारण यह था कि वह उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने शराब नीति को मंजूरी दी थी. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में हितधारकों के मन मुताबिक संशोधन किए गए. थोक विक्रेताओं के लिए प्रॉफिट मार्जिन 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया. सीबीआई के मुताबिक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी के पीछे की प्रमुख वजह यह है कि वह बतौर मुख्यमंत्री उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने विवादित नई शराब नीति को मंजूरी दी थी.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...