18.4 C
London
Monday, June 30, 2025
Homeराजनीतिसभी नेता अपनीअंतर्रात्मा की आवाज पर मतदान करें... राष्ट्रपति चुनाव से ठीक...

सभी नेता अपनीअंतर्रात्मा की आवाज पर मतदान करें… राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा की भावुक अपील

Published on

नयी दिल्ली

राष्ट्रपति चुनाव से महज दो दिन पहले, विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शनिवार को सभी विधायकों और सांसदों से अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की और एक बार फिर कहा कि यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले गए वीडियो संदेश में कहा कि संविधान यह व्यवस्था देता है कि मतदान गोपनीय होगा और किसी पार्टी का ‘व्हिप’ लागू नहीं होगा, जिसका अर्थ है कि विधायक और सांसद खुद यह तय कर सकते हैं कि वे किसके पक्ष में मतदान करना चाहते हैं।

यशवंत सिन्हा की भावुक अपील
उन्होंने कहा,’इस बार राष्ट्रपति पद का चुनाव असाधारण परिस्थितियों में हो रहा है। देश के सामने कई मोर्चों पर कई प्रकार की समस्याएं हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि अपने संविधान को कैसे बचाया जाए।’ एनडीए की तरफ से द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है, अगर ऐसा हुआ तो वो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। इसके लिए मुर्मू ने तमाम पार्टियों के नेताओं से खुद बात करते खुद के लिए समर्थन मांगा है।

द्रोपदी मुर्मू को मिल रहा समर्थन
जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं भी है वहां भी मुर्मू को समर्थन मिल रहा है। उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने पहले ही मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एनडीए प्रत्याशी का समर्थन किया है। अब यशवंत सिन्हा को ये चुनाव मुश्किल लग रहा है। इसलिए उन्होंने एक इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वो खुद के लिए वोटिंग की अपील कर रहे हैं। आज एनडीए ने उपराष्ट्रपति के लिए भी नाम का ऐलान कर दिया है। एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है।

Latest articles

सांई स्थापना दिवस समारोह

भेल भोपालसांई स्थापना दिवस समारोह, भेल क्षेत्र के नरेला शंकरी स्थित सिदृध श्री सांई...

भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण

भोपालभारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण,भारतीय स्टेट बैंक शाहपुरा शाखा ने...

आज नए जीएम एचआर टीयू सिंह संभालेंगे काम

भेल भोपालआज नए जीएम एचआर टीयू सिंह संभालेंगे काम,भेल भोपाल यूनिट में मानव संसाधन...

बीएचईएल के ईडी ने भी जीएम एचआर संतोष गुप्ता को दी विदाई, हरिद्वार यूनिट तबादला

भेल भोपाल।बीएचईएल के ईडी ने भी जीएम एचआर संतोष गुप्ता को दी विदाई, हरिद्वार...

More like this

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में आप जीती

गांधी नगर4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में...