28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeराजनीतिAAP से गठबंधन या सांसदों की नाराजगी? हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस...

AAP से गठबंधन या सांसदों की नाराजगी? हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस में खींचतान, फिर होगी CEC बैठक

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जा रहा है और लिस्ट फाइनल की जा रही है. इसके अलावा गठबंधन का दौर भी जारी है. इन सबके बीच जहां एक तरफ बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद नेताओं की बगावत देखने को मिली है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में लिस्ट जारी होने से पहले खींचतान शुरू हो गई है. इसके मद्देनजर पार्टी आलाकमान ने फिर से हरियाणा चुनाव को लेकर सीईसी की बैठक बुलाने का फैसला किया है. सीईसी शुक्रवार शाम 5 बजे बुलाई जाएगी.

कांग्रेस आलाकमान ने यह फैसला सीटों को लेकर मची खींचतान को सुलझाने के लिए गठित एक उप समिति की मैराथन बैठक के बाद लिया है. ऐसे में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने में अब और अधिक समय लग सकता है. दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में बड़ी संख्या में सीटों पर खींचतान मची हुई है. इसका समाधान निकालने के लिए सीईसी को दोबारा बुलाया गया है. उप समिति की बैठक के बाद भी 30 से अधिक सीटों पर खींचतान जारी है.

सियासी गलियारों में इस खींचतान के पीछे आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और सांसदों को टिकट नहीं देने का फैसला भी बताया जा रहा है. चर्चा है कि पार्टी के कुछ सांसद टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है.

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का मानना ​​है कि इसे शीर्ष निकाय कांग्रेस सीईसी के सामने रखा जाना चाहिए. उप समिति को 30 से अधिक सीटों पर एक से अधिक नामों के सुझाव मिले हैं. सुबह करीब 11 बजे 30 से अधिक सीटों पर निर्णय लेने के लिए उप समिति की दोबारा बैठक होगी. 90 में से लगभग 45 से अधिक सीटों का निपटारा हो चुका है, लेकिन बाकी लगभग सभी पर फैसला होना अभी बाकी है.

AAP संग गठबंधन का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता
हरियाणा के नेता कैप्टन अजय यादव ने भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व AAP गठबंधन पर फैसला करेगा लेकिन मेरी राय में कांग्रेस को हरियाणा में गठबंधन की जरूरत नहीं है. इससे पहले पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी कांग्रेस-आप गठबंधन का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन नहीं होना चाहिए, जितनी AAP से दूरी होगी, उतना कांग्रेस के लिए बेहतर होगा.

AAP-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर हो चुकी कई मीटिंग
सभी की नजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर है. इस गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं. कई राउंड की मीटिंग हो चुकी है. लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 सीटों का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट लड़ी थी. इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इस आधार पर आप चाहती है कि उसे विधानसभा में 10 सीटें मिले. गठबंधन की संभावनाओं को देखने के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी राज्य में गठबंधन से संबंधित तमाम पहलुओं को देखेगी और पार्टी हाई कमान को एक रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर संभावित रूप से तय होगा कि AAP को राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी जा सकती है.

बीजेपी में भी लिस्ट जारी होने के बाद नाराजगी
बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. लेकिन यह लिस्ट जारी होने के बाद से बीजेपी को अपने नेताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा रहा है. कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा समेत कई नेताओं ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है.

कांग्रेस CEC की पहले भी हो चुकी बैठक
मंगलवार को कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक CEC की मीटिंग में करीब 49 सीटों पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि लगभग 30 से 35 सीटों पर फाइनल बातचीत हो चुकी है. उम्मीदवारों के चयन में इस बात पर फोकस किया गया कि कैंडिडेट की जीत की संभावना कितनी है, इसी के आधार पर नामों पर फैसला लिया गया है. क्योंकि सबसे अहम फैक्टर यही है. इसके अलावा कई बार विधायक रह चुके विधायकों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा रही है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग
हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी. यहां एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले यहां 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी. लेकिन बिश्नोई समाज के सदियों पुराने त्योहार आसोज अमावस्या के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इसके नतीजे 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के साथ ही घोषित किए जाएंगे.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...