6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeराजनीतिJ&K पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, UAPA के तहत दर्ज...

J&K पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, UAPA के तहत दर्ज मामलों पर बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

देश के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल बैठक की. इस दौरान आतंकवाद रोधी कानून यानी UAPA के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा कर इनकी जांच में तेजी लाने और आतंकवाद के इकोसिस्टम को ध्वस्त करने के लिए कई बड़े फैसले किए गए. बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक बैठक में निर्णय किया गया कि पिछले तीन साल के दौरान UAPA के तहत दर्ज किए गए मामलों की समीक्षा होगी. इस कानून के तहत उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं. समीक्षा करने के बाद इन मामलों की जांच को तेज गति से पूरा कर अंजाम तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी रहेगा आंतक विरोधी अभियान
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के इकोसिस्टम को ध्वस्त करने के निर्देश भी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को दिए हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान इसी गति से जारी रखने के लिए कहा है.

सफल अमरनाथ यात्रा की सराहना
गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्र में इस साल अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समृद्ध और शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर के विजन को पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस को सीमा व एलओसी को अभेद्य बनाने का प्रयास जारी रखना चाहिए.

छद्म युद्ध पर जल्द होगी विजय प्राप्त
गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्र शासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस को सुनियोजित आतंकवाद विरोधी अभियानों को जारी रखने के लिए कहा. साथ ही बोले कि जम्मू-कश्मीर के लोग सुरक्षा बलों की मदद से इस छद्म युद्ध (Proxy War) पर जल्द ही निर्णायक विजय प्राप्त करेंगे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...