12.1 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराजनीतिअश्विनी कुमार बने दिल्ली के नए गृह सचिव, LG ने जारी किया...

अश्विनी कुमार बने दिल्ली के नए गृह सचिव, LG ने जारी किया आदेश

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एमसीडी के स्पेशल ऑफिसर अश्विनी कुमार को दिल्ली सरकार के होम डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। इससे पहले अश्वनी कुमार केजरीवाल सरकार में पीडब्लूडी विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री रह चुके हैं। उस वक्त विवाद के चलते कुमार का तबादला दिल्ली से बाहर हो गया था।

लजी के नए आदेश में क्या है
एलजी ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक, अश्विनी कुमार को तत्काल प्रभाव से यह पद संभालना होगा। इसके अलावा वह एमसीडी में स्पेशल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। अश्विनी कुमार को इसी साल मई में दिल्ली नगर निगम में विशेष अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया था।

कौन हैं अश्विनी कुमार
दिल्ली सरकार में गृह सचिव के तौर पर कमान संभालने वाले अश्विनी कुमार 1992 के AGMUTD कैडर के अधिकारी रह चुके हैं। एमसीडी में विशेष अधिकारी के पद पर आने से पहले वह केजरीवाल सरकार में ही PWD विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी की पद पर रह चुके थे। लेकिन एक विवाद के चलते उनका ट्रांसफर दिल्ली से बाहर कर दिया गया था। कुमार पुडुचेरी में भी मुख्य सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...