19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिचुनाव से पहले केजरीवाल के CM आवास की ऑडिट रिपोर्ट, रिटायरमेंट से...

चुनाव से पहले केजरीवाल के CM आवास की ऑडिट रिपोर्ट, रिटायरमेंट से एक सप्ताह पहले CAG ने किए हस्ताक्षर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का मुद्दा फिर से गर्मा सकता है। पीएम मोदी के रैली में ‘शीशमहल’ वाले हमले के बाद अब सीएजी की रिपोर्ट को लेकर खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मु की तरफ से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते सीएम आवास को लेकर ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। रिपोर्ट में सीएम आवास पर तय लागत से तीन गुना अधिक रकम (33 करोड़ रुपये) खर्च करने का जिक्र है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय और आवास, 6, फ्लैग स्टाफ रोड के परिसर के रिनोवेश की लागत में वृद्धि की बात कही गई है। यह 7.91 करोड़ रुपये के प्रारंभिक अनुमान से, 2020 में 8.62 करोड़ रुपये में दिया गया। आखिर में जब इसे 2022 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से पूरा किया गया, तो कुल लागत 33.66 करोड़ रुपये थी।

पर्दे से लेकर जिम, मार्बल का जिक्र
रिपोर्ट में 96 लाख के पर्दे,39 लाख रुपये का किचन का सामान, 20 लाख का टीवी कंसोल, 18 लाख का ट्रेडमिल और जिम का सामान, 16 लाख रुपये के सिल्क के कार्पेट, दीवारों के लिए 66 लाख का मार्बल स्टोन जिसका शुरुआती खर्च 20 लाख रुपये था, का जिक्र किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि ये बातें तत्कालीन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू की रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुर्मू ने 20 नवंबर, 2024 को पद छोड़ने से ठीक एक सप्ताह पहले इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए थे।

पीएम ने किया था शीशमहल को लेकर हमला
आगामी दिल्ली चुनावों के लिए शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भी एक ‘शीश महल’ बनवा सकते थे लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ नागरिकों को घर मिले। बीजेपी ने सीएम आवास को आप के भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में शीशमहल का नाम दिया है। पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कथित शीशमहल को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम को निशाने पर रखा।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...