6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, मतीन अहमद...

दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, मतीन अहमद के बाद एक और नेता ने छोड़ा साथ

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी खींचतान देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थितियां बनती नजर आ रही हैं। दरअसल दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को अब AAP में अपना भविष्य दिखने लगा है और वह तेजी से कांग्रेस को अलविदा कहने लगे हैं। कांग्रेस को एक बाद एक झटका लगने का सिलसिला जारी है।

मतीन अहमद के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता और सीमापुरी से तीन बार के विधायक वीर सिंह धींगान भी AAP में शामिल हो गए हैं। खुद पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने उनका स्वागत किया है। उधर AAP की चुनावी सक्रियता को देखकर कांग्रेस काफी खफा है। दो दिन पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ‘गठबंधन धर्म’ नहीं निभा रहे हैं।

मतीन अहमद ने भी थामा AAP का हाथ
कांग्रेस नेता और सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद ने भी बीते 10 नवंबर को AAP में शामिल हो गए थे। इससे कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और बहू भी आप में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता अहमद के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की थी।

कांग्रेस पार्षद भी AAP के समर्थन में
गुरुवार को कांग्रेस पार्षद और उनके पत‍ि ने पार्टी से इस्‍तीफा देते हुए मेयर चुनाव में AAP का समर्थन करने की घोषणा की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा भेजते हुए पार्षद सबीला बेगम के पत‍ि मोहम्मद खुशनूद ने लिखा कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं मोहम्मद खुशनूद और मेरी पत्नी सबीला बेगम (निगम पार्षद मुस्तफाबाद वार्ड 243) कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हैं।

अरविंद केजरीवाल का जोश हाई
अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अन्य दलों के नेताओं का AAP में शामिल होने का रुझान इस बात का संकेत है कि पार्टी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली है। वीर सिंह धींगान का AAP में स्वागत करने के बाद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा प्रदर्शन के आधार पर शहर में वोट मांगे हैं और यही कारण है कि अन्य दलों के अच्छे नेता आम आदमी के साथ जुड़ना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में अच्छे उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है क्योंकि न तो आप और न ही देश किसी की जागीर है। हम इस बात पर जोर देंगे कि केवल अच्छे लोगों को ही टिकट मिले।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...