9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिहेमंत खंडेलवाल ने की तीन नई नियुक्तियाँ

हेमंत खंडेलवाल ने की तीन नई नियुक्तियाँ

Published on

भोपाल।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में तीन नई नियुक्तियाँ करते हुए अपनी टीम का विस्तार किया है। इन नियुक्तियों में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था, मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारी के पद शामिल हैं। नए आदेशों के अनुसार मनोरंजन को मोर्चा प्रभारी, आशुतोष को प्रकोष्ठ प्रभारी और लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि संगठन विस्तार तथा कार्यों के सुचारू संचालन के लिए ये नए दायित्व आवश्यक थे।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मनोरंजन को सौंपा गया मोर्चा प्रभारी का दायित्व युवाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी प्रकार आशुतोष को प्रकोष्ठ प्रभारी बनाकर विभिन्न प्रकोष्ठों के समन्वय और गतिविधियों को गति देने का दायित्व दिया गया है। लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाते हुए खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन के दैनिक कार्यों, बैठकों और समन्वय को सुचारू रखने में यह जिम्मेदारी अहम होगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...