13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeराजनीतिBJP 240, कांग्रेस 99, इसके बाद SP और TMC... देखें किस पार्टी...

BJP 240, कांग्रेस 99, इसके बाद SP और TMC… देखें किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं. भाजपा के सूरत उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीटों के लिए मतों की गिनती की गई थी.

कांग्रेस के बाद सर्वाधिक सीटें जीतने वाली पार्टी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) रही जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीती हैं. उसके बाद बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी का नंबर आता है जिसने 29 सीटों पर जीत हासिल की है.चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ताजा अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है:

बीजेपी – 240
कांग्रेस – 99
समाजवादी पार्टी – 37
तृणमूल कांग्रेस – 29
डीएमके – 22
टीडीपी – 16
जेडी(यू) – 12
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9
एनसीपी (शरद पवार)-8
शिवसेना – 7
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
वाईएसआरसीपी – 4
आरजेडी – 4
सीपीआई(एम) – 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
आप – 3
झारखंड मुक्ति मोर्चा – 3
जनसेना पार्टी – 2
सीपीआई(एमएल)(एल) – 2
जेडी(एस) – 2
विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) – 2
सीपीआई – 2
आरएलडी – 2
नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1
असम गण परिषद – 1
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
केरल कांग्रेस – 1
क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी – 1
एनसीपी – 1
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1
जोराम पीपुल्स मूवमेंट – 1
शिरोमणि अकाली दल – 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
भारत आदिवासी पार्टी – 1
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1
मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1
अपना दल (सोनीलाल) – 1
आजसू पार्टी – 1
एआईएमआईएम – 1
निर्दलीय – 7

तो बता दें कि बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 दल शामिल हैं. वहीं विपक्ष के INDIA ब्लॉक में 37 पार्टियां हैं. इनमें नेशनल पार्टियों सहित राज्यों के स्थानीय दल शामिल हैं. इस लोकसभा चुनाव में सभी छोटे-बड़े दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है. हालांकि जेजेपी, अकाली दल जैसी कई पार्टियां ऐसी भी हैं, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...