11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस में सीजफायर! सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान के बाद थरूर की सफाई...

कांग्रेस में सीजफायर! सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान के बाद थरूर की सफाई और अब पवन खेड़ा का फुलस्टॉप

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम हमले के बाद इंडियन आर्मी के द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान के बाद आ रही अटकलों पर पवन खेड़ा ने जवाब दिया है. एजेंसी के मुताबिक पवन खेड़ा ने कहा, “उन्होंने पोस्ट करके अपना पक्ष रख दिया है और कह दिया है कि मैंने ऐसा नहीं कहा था कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई. अब वो बात खत्म हो गई है. बीजेपी तो मौके की तलाश में रहती है कि कैसे समाज और परिवार में विवाद फैला दे.”

पिछले कुछ दिनों से उभरे भारत-पाकिस्तान तनाव मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘आलोचकों और ट्रोल्स’ पर उनके विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. थरूर ने कहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं.”

आतंकवाद पर केंद्र के ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ऑल पार्टी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की तरफ से आलोचना की गई. थरूर ने कहा था, “भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की.”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे, न कि पिछले युद्धों की. थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बीते दिनों एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में चिल्लाने वाले उन कट्टरपंथियों के लिए.”शशि थरूर ने जोर देकर कहा कि आतंकवादी हमलों के प्रति पिछले भारतीय जवाब एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सम्मान के कारण संयमित और सीमित थे.

उन्होंने कहा, “मैं साफ तौर से केवल आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध के बारे में बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में. मेरी टिप्पणी से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का संदर्भ दिया गया था, जिसके दौरान पिछली भारतीय प्रतिक्रियाएं एलओसी और आईबी के प्रति हमारे जिम्मेदार सम्मान के कारण संयमित और विवश थीं.”

थरूर ने आगे कहा कि आलोचकों और ट्रोल्स को मेरे विचारों और शब्दों को अपनी इच्छानुसार विकृत करने का स्वागत है. मेरे पास वास्तव में करने के लिए बेहतर काम हैं.पनामा सिटी में की गई थरूर की टिप्पणी की वजह से कांग्रेस के साथ उनकी दरार और ज्यादा बढ़ गई. थरूर द्वारा केंद्र के ऑपरेशन सिंदूर ग्लोबल आउटरीच इनविटेशन को स्वीकार करने के बाद पार्टी ने नाराजगी जाहिर की थी.

शशि थरूर ने बुधवार को कहा, “हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है, वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. उरी हमले के बाद पहली बार भारत ने आतंकी ठिकानों, लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया.”

सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े बयान पर कांग्रेस का जवाब
शशि थरूर के बयान के बाद कांग्रेस ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया. कांग्रेस ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं, लेकिन उनका कभी प्रचार नहीं किया गया. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक पुराना इंटरव्यू पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी.

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें 1965 के युद्ध के दौरान लाहौर के बुर्की में एक कब्जा किए गए पाकिस्तानी पुलिस स्टेशन के बाहर 4 सिख रेजिमेंट के अधिकारी खड़े दिखाई दे रहे हैं.इसके साथ ही, कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर सीधा हमला करते हुए उन पर बेईमान होने और पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को बदनाम करने का आरोप लगाया.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...