21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीति'पहलगाम अटैक के 3 दिन पहले केंद्र को मिल चुकी थी खुफिया...

‘पहलगाम अटैक के 3 दिन पहले केंद्र को मिल चुकी थी खुफिया रिपोर्ट’ खरगे का दावा- PM मोदी ने रद्द कर दिया था दौरा

Published on

रांची:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले ही पीएम मोदी को खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने सुरक्षा में चूक के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

खुफिया अलर्ट के बावजूद क्यों नहीं उठाए सुरक्षा कदम?
रांची में सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले सरकार को खुफिया जानकारी मिल चुकी थी, इसके बावजूद आवश्यक सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने तो अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, जिसके चलते 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने इस चूक की जिम्मेदारी सरकार पर डालते हुए कहा कि जब सरकार खुफिया विफलता स्वीकार कर रही है, तो उसे मौतों की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सरकार के साथ: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम का समर्थन करती है, लेकिन सरकार को सुरक्षा उपायों में चूक नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई थी, तो वही सूचना सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल को क्यों नहीं दी गई?

खरगे ने बोला मोदी सरकार की नीतियों पर सीधा हमला
रैली में खरगे ने मोदी सरकार की आर्थिक और रोजगार नीतियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन उन्हें भरने की कोई पहल नहीं की जा रही है, ताकि गरीबों को नौकरी न मिल सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति ‘PSU बंद करो और गरीबों की नौकरी छीनो’ की तरफ बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में काम करने वाले कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिल रहा, जबकि सरकार दावा करती है कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आंकड़ों से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत से ही विकास का आकलन किया जाना चाहिए।

झारखंड की जनता को धन्यवाद
खरगे ने झारखंड की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार को जो समर्थन मिला है, वह जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक मजबूत और जनहितैषी सरकार चल रही है, जो जनता से किए वादों को निभा रही है।

शहीद नेताओं को दी श्रद्धांजलि
रैली के दौरान खरगे ने देश की एकता और संविधान की रक्षा के लिए शहीद हुए नेताओं को भी याद किया। उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और महात्मा गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश सबसे पहले है, इसके बाद धर्म, जाति और पार्टी आती है।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...