10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस, नेहरू ने भारत को तोड़ा, PM मोदी पीओके को वापस लेंगे,...

कांग्रेस, नेहरू ने भारत को तोड़ा, PM मोदी पीओके को वापस लेंगे, दिल्ली में गरजे शिवराज सिंह चौहान

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर ‘देश को तोड़ने’ का आरोप लगाया। शिवराज ने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘देश को एक साथ लाएंगे।’ बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में दक्षिणी दिल्ली में एक चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले लेंगे।

विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर देश
मोदी की तुलना भगवान के दूत से करते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें भगवान ने देश में बुराई खत्म करने के लिए भेजा है। उनके मार्गदर्शन में देश समृद्ध हुआ है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर, कांग्रेस और नेहरू ने देश को तोड़ने का पाप किया। यदि नेहरू ने (1947 का) युद्ध नहीं रोका होता तथा इसे तीन दिन और जारी रहने दिया होता, तो आज पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता और कोई पीओके नहीं होता।

जो 60 साल में नहीं वो 10 साल में हुआ
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 10 साल में वह कर दिखाया, जो कांग्रेस अपने शासन के 60 साल में भी नहीं कर सकी। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने लोगों से अपील की कि अगर वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण मुक्त हवा और पानी चाहते हैं तो वे भाजपा को वोट दें।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सही मायनों में देश का भविष्य तय करने के लिए है। मैं आपको बता सकता हूं कि जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह हमने मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल में कर दिखाया। हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके पास आए हैं।”

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...