21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के 'Ecosystem' को अब उसी की भाषा में जवाब मिलेगा, लोकसभा...

कांग्रेस के ‘Ecosystem’ को अब उसी की भाषा में जवाब मिलेगा, लोकसभा में PM मोदी ने चेताया

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया. वो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश की प्रगति को रोकने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, स्वाभाविक है प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है और चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. जिन्हें भारत की प्रगति से दिक्कत है, जो भारत की प्रगति को चुनौती के रूप में देखते हैं, वो गलत हथकंडे भी अपना रहे हैं. ये ताकतें भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी पर हमला कर रही हैं. और ये चिंता सिर्फ मेरी नहीं है, ये चिंता सिर्फ सरकार की नहीं है, देश की जनता और माननीय सुप्रीम कोर्ट तक सबकोई इन बातों से चिंतित है. सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है वो कोट मैं सदन के सामने रखना चाहता हूं.’

उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजमेंट में बड़ी गंभीरतापूर्वक से कहा है और मैं कोट करता हूं कि ऐसा लगता है कि महान देश की प्रगति पर संदेह प्रकट करने, उसे कम करने और हर संभव मोर्चे पर उसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट आगे कह रही है कि इस तरह के किसी भी प्रयत्न को आरंभ में ही रोक दिया जाना चाहिए. देश की सुप्रीम कोर्ट का ये कोट है. सुप्रीम कोर्ट ने जो भावना व्यक्त की है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है. भारत में भी कुछ लोग हैं, जो ऐसी ताकतों की मदद कर रहे हैं, देशवासियों को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है.’

‘इकोसिस्टम को उसी भाषा में जवाब मिलेगा’
उन्होंने कहा, ‘2014 में सरकार में आने के बाद देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस का इकोसिस्टम भी रहा है. कांग्रेस की मदद से ये इकोसिस्टम 70 साल तक फला-फूला है. मैं आज इस इकोसिस्टम को चेतावनी देता हूं, मैं इस इकोसिस्टम को चेताना चाहता हूं कि इस इकोसिस्टम की जो हरकतें हैं, जिस तरह इकोसिस्टम ने ठान लिया है कि देश की विकास यात्रा को रोक देंगे, देश की प्रगति को डिरेल कर देंगे, मैं आज इकोसिस्टम को बता देना चाहता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब अब उसी की भाषा में मिलेगा. ये देश देशविरोधी साजिशों को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा.’

उन्होंने कहा कि ‘ये ऐसा कालखंड है जब दुनिया भारत की प्रगति को बहुत गंभीरता से ले रही है. अब चुनाव हो चुके हैं. 140 करोड़ देशवासियों ने पांच साल के लिए अपना निर्णय, जनादेश दे दिया है. आवश्यक है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए इस संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए, इस सदन के सभी माननीय सदस्यों का योगदान होना चाहिए. मैं उन सबको निमंत्रित करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप भी जिम्मेवारी के साथ आगे आइए. देशहित के विषय पर हम साथ चलें, मिलकर चलें और देशवासियों की आशा-आकांक्षाओं को पूरा करें.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में पॉजिटिव राजनीति बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि ‘मैं इंडी गठबंधन के पक्ष के लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए मैदान में गुड गवर्नेंस पर स्पर्धा करें, लोगों की आकांक्षा पूरी करने में स्पर्धा करें, देश का भला होगा, आपका भी भला होगा. आप अच्छे काम के लिए एनडीए के साथ स्पर्धा करें. आप रिफॉर्म्स के मामले में, जहां-जहां आपकी सरकारें हैं, वो विदेशी निवेश को आकर्षित करें, अपने-अपने राज्यों में विदेश निवेश ज्यादा आएं, उसके लिए भाजपा की सरकारों से स्पर्धा करें.’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...